प्रेरितों के काम 2:38
पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रेरितों के काम 2
35जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न बना दूँ”।’
36इसलिए इस्राएल का सम्पूणर््ा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसे ‘प्रभु’ और ‘मसीह’ दोनों ही ठहराया-इसी यीशु को जिसे तुमने क्रूस पर चढ़ाया।”
37उन्होने जब यह सुना तो उनकेहृदय छिद गए और वे पतरस तथा अन्य प्रेरितों से पूछने लगे, ‘‘भाइयो, हम क्या करें?
38पतरस ने उनसे कहा, ‘‘मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम से तुम में से प्रत्येक बपतिस्मा ले कि तुम्हारे पापों की क्षमा हो, और तुम पवित्र आत्मा का वरदान पाओगे।
39क्योंकि वह प्रतिज्ञा तुम्हारे और तुम्हारी सन्तान के लिए और उन सब के लिए है जो दूर दूर हैं, अर्थात् वे सब जिनको प्रभु हमारा परमेश्वर अपने पास बुलाएगा।”
40और बहुत-सी अन्य बातों से साक्षी दे देकर वह उनसे आग्रह करता रहा कि इस कुटिल पीढ़ी से बचो।
41अतः जिन लोगों ने उसका वचन ग्रहण किया उन्होंने बपतिस्मा लिया; और उसी दिन उनमें लगभग तीन हजा़र व्यक्ति सम्मिलित हो गए।
संबंधित पद
- प्रेरितों के काम 22:16
अब क्यों देर करता है? उठ, बपतिस्मा ले, और उसका नाम लेकर अपने पापों को धो डाल।’
- मरकुस 16:16
जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले, वह उद्धार पाएगा, परन्तु जो विश्वास न करे वह दोषी ठहराया जाएगा
- प्रेरितों के काम 8:12
परन्तु जब उन्होंने फिलिप्पुस का विश्वास किया जो परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार और यीशु के नाम का प्रचार करता था तो क्या पुरफ़ज, क्या स्त्री-सब बपतिस्मा लेने लगे।
- लूका 24:47
और यरूशलेम से प्रारम्भ करके सब जातियों में उसके नाम से पापों की क्षमा के लिए मनफिराव का प्रचार किया जाएगा।
- प्रेरितों के काम 10:48
और उसने आज्ञा दी कि उनको यीशु मसीह के नाम में बपतिस्मा दिया जाए। तब उन्होंने उस से कुछ दिन और ठहरने के लिए विनती की।
- प्रेरितों के काम 3:19
इसलिए पश्चात्ताप करो और लौट आओ कि तुम्हारे पाप मिटाए जाएं, जिससे कि प्रभु की उपस्थिति से सुख-चैन के दिन आएं,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).