आमोस 3:3
यदि दो व्यक्ति आपस में सहमत न हाें तो क्या वे साथ-साथ चल सकते हैं?
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: आमोस 3
1हे इस्राएलियो, यह वचन सुनो जो यहोवा ने तुम्हारे अर्थात् उस सम्पूर्ण कुल के विरफ़द्ध कहा है जिसे वह मिस्र देश से निकाल लायाः
2“पृथ्वी के सारे कुलों में से मैंने केवल तुम्हीं पर मन लगाया, इसलिए मैं तुम्हारे सारे अधर्म के लिए तुम्हें दण्ड दूंगा।”
3यदि दो व्यक्ति आपस में सहमत न हाें तो क्या वे साथ-साथ चल सकते हैं?
4क्या सिंह जंगल में शिकार पाए बिना दहाड़ता है? क्या जवान सिंह बिना कुछ पकड़े मांद में गुर्राता है?
5क्या भूमि पर बिछाए फन्दे में बिना चारा लगाए चिड़िया फंसेगी? क्या बिना कुछ फंसे, जाल भूमि पर से उचकेगा?
6यदि नगर में नरसिंगा फूंका जाए तो क्या लोग न थरथराएंगे? क्या यहोवा के द्वारा भेजे बिना किसी नगर पर विपत्ति पड़ेगी?
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 6:14–16
अविश्वासियों के साथ असमान जुए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता का अधर्म से क्या मेल? या ज्योति की अन्धकार से क्या संगति?
- उत्पत्ति 17:1
जब अब्राम निन्यानवे वर्ष का हुआ, तब यहोवा ने अब्राम पर प्रकट होकर उससे कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हूं; तू मेरे सम्मुख चल और सिद्ध होता जा।
- उत्पत्ति 5:22
मतूशेलह के जन्म के पश्चात् हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ-साथ चलता रहा, तथा उसके और भी पुत्र-पुत्रियां हुईं।
- उत्पत्ति 6:9
नूह की वंशावली यह है। नूह तो धर्मी और अपने समय के लोगों में निर्दोष व्यक्ति था। नूह परमेश्वर के साथ-साथ चला करता था।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).