दानिय्येल 12:2
और जो मिट्टी में मिल गए हैं, उनमें से बहुतेरे जाग उठेंगे, कुछ तो सनातनकाल के जीवन के लिए, और कुछ सदा तक अपमानित और घृणित ठहराए जाने के लिए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: दानिय्येल 12
1“उस समय मीकाएल नामक बड़ा प्रधान जो तेरे लोगों का संरक्षक है, उठेगा और वह ऐसी विपत्ति का समय होगा जैसा किसी जाति के उत्पन्न होने के समय से अब तक कभी न हुआ होगा, और उस समय तेरे लोगों में से जितनों के नाम उस पुस्तक में लिखे होंगे, वे बचा लिए जाएंगे।
2और जो मिट्टी में मिल गए हैं, उनमें से बहुतेरे जाग उठेंगे, कुछ तो सनातनकाल के जीवन के लिए, और कुछ सदा तक अपमानित और घृणित ठहराए जाने के लिए।
3समझदार लोग आकाशमंडल के तेज के समान, और जो बहुतों को धार्मिकता की ओर बढ़ाते हैं, वे सदा सर्वदा तारों के समान चमकेंगे।
4परन्तु हे दानिय्येल, तू इन वचनों को गुप्त रख और इस पुस्तक पर अन्त समय तक के लिए मुहर लगा; अनेक लोग यहां-वहां भाग दौड़ करेंगे और ज्ञान बहुत बढ़ जाएगा।”
5तब मुझ दानिय्येल ने दृष्टि की और देखो, अन्य दो पुरफ़ष खड़े हैं, एक तो नदी के इस किनारे पर और दूसरा उस किनारे पर।
संबंधित पद
- यूहन्ना 5:28–29
इस पर आशचर्य न करो, क्योंकि समय आ रहा है जब कि वे सब जो क़ब्रों में हैं उसकी आवाज़ सुनकर, निकल आएँगे,
- यशायाह 26:19
तेरे मृतक जीवित होंगे, उनके शव जीवित हो उठेंगे। तुम जो धूल में पड़े हो, जागो और जय-जयकार करो, क्योंकि तेरी ओस, भोर की ओस के समान है; पृथ्वी मृतकों को उगल देगी।
- मत्ती 25:46
“ये लोग अनन्त दण्ड भोगेंगे, परन्तु धर्मी अनन्तजीवन में प्रवेश करेंगे।”
- यहेजकेल 37:12
इसलिए नबवूत करके उनसे कह कि प्रभु यहोवा यों कहता हैः हे मेरी प्रजा के लोगो देखो, मैं तुम्हारी कब्रें खोलकर तुम्हें कब्रों में से निकालूंगा और तुम्हें इस्राएल देश में पहुंचा दूंगा।
- प्रकाशितवाक्य 20:12
तब मैंने छोटे बड़े सब मृतकों को सिंहासन के समक्ष खड़े हुए देखा, और पुस्तकें खोली गईं, तथा एक और पुस्तक खोली गई जो जीवन की पुस्तक है, और उन पुस्तकों में लिखी हुई बातों के आधार पर सब मृतकों का न्याय उनके कामों के अनुसार किया गया।
- 1 कुरिन्थियों 15:51–54
देखो, मैं तुम्हें एक रहस्य की बात बताता हूँ: हम सब सोएंगे नहीं परन्तु सब के सब बदल जाएंगे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).