Loading account

व्यवस्थाविवरण 6:4

“हे इस्राएल सुन! यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: व्यवस्थाविवरण 6

1“ये वे आज्ञाएं और वे विधियां तथा नियम हैं जिन्हें तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें सिखाने के लिए मुझे आज्ञा दी है कि तुम इनके अनुसार उस देश में आचरण करो जिसे अधिकार में करने के लिए जा रहे हो,

2जिससे कि तुम अपने पुत्रों तथा नाती-पोतों सहित अपने परमेश्वर यहोवा का भय मान सको, और उसकी उन सब विधियों तथा आज्ञाओं को जिनकी आज्ञा मैं आज दे रहा हूं, जीवन भर मानते रहो कि दीर्घायु हो सको।

3हे इस्राएल, सुन, और इसे मानने में चौकसी कर कि तेरा भला हो तथा तेरे पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा की प्रतिज्ञा के अनुसार तेरी संख्या उस देश में जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, बहुत बढ़ जाए।

4“हे इस्राएल सुन! यहोवा हमारा परमेश्वर है, यहोवा एक ही है।

5तू अपने परमेश्वर यहोवा से अपने सारे मन, अपने सारे प्राण, तथा अपनी सारी शक्ति से प्रेम कर।

6आज मैं जिन वचनों की आज्ञा तुझे दे रहा हूं वे तेरे मन में बनी रहे।

7और तू उनको यत्नपूर्वक अपने बाल-बच्चों को सिखाना, तथा अपने घर में बैठे, मार्ग पर चलते, और लेटते तथा उठते समय उनकी चर्चा किया करना।

पूरा अध्याय पढ़ें: व्यवस्थाविवरण 6

संबंधित पद

  • मरकुस 12:29–32

    यीशु ने उत्तर दिया, “प्रमुख आज्ञा यह हैः ‘हे इस्राएल, सुन, प्रभु हमारा परमेश्वर एक ही प्रभु है,

  • यशायाह 44:6

    यहोवा जो इस्राएल का राजा तथा उसका छुड़ाने वाला है, हां, सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः “मैं ही प्रथम और मैं ही अन्तिम हूं, मुझे छोड़ अन्य कोई परमेश्वर नही।

  • 1 तीमुथियुस 2:5

    क्योंकि परमेश्वर एक ही है और परमेश्वर तथा मनुष्यों के बीच एक ही मध्यस्थ भी है, अर्थात् मसीह यीशु, जो मनुष्य है।

  • यशायाह 45:5–6

    मैं ही यहोवा हूं, अन्य कोई नहीं; मेरे अतिरिक्त और कोई परमेश्वर नहीं है। यघपि तू मुझे नहीं जानता, फिर भी मैं तेरी कमर कसूंगा,

  • यूहन्ना 17:3

    और अनन्त जीवन यह है कि वे तुझे जो एकमात्र सच्चा परमेश्वर है और यीशु मसीह को जानें जिसे तूने भेजा है।

  • यूहन्ना 10:30

    मैं और पिता एक है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).