Loading account

सभोपदेशक 3:11

उसने प्रत्येक वस्तु को अपने समय के लिए उपयुक्त बनाया है। उसने उनके मनों में अनन्तता का ज्ञान भी उत्पन्न किया है, फिर भी वे उन कामों को समझ नहीं सकते जो परमेश्वर ने आदि से अन्त तक किए है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: सभोपदेशक 3

8प्रेम करने का समय, तथा घृणा करने का समय; युद्ध का समय, तथा शान्ति का समय।

9काम करने वाले को अपने परिश्रम से क्या लाभ होता है?

10मैंने उस काम को देखा है जिसे परमेश्वर ने मनुष्यों के लिए ठहराया है कि वे उसमें व्यस्त रहे।

11उसने प्रत्येक वस्तु को अपने समय के लिए उपयुक्त बनाया है। उसने उनके मनों में अनन्तता का ज्ञान भी उत्पन्न किया है, फिर भी वे उन कामों को समझ नहीं सकते जो परमेश्वर ने आदि से अन्त तक किए है।

12मैं जानता हूं कि मनुष्यों के लिए इससे भला और कुछ नहीं के वे आनन्द करें और अपने जीवन भर भलाई करे।

13और यह भी परमेश्वर का वरदान है कि प्रत्येक मनुष्य खाए, पीए तथा अपने परिश्रम में सुखी रहे।

14मैं जानता हूं कि परमेश्वर जो कुछ करता है वह सदा स्थिर रहेगा, उसमें न तो कुछ जोड़ा जा सकता है और न उसमें से कुछ घटाया जा सकता है; क्योंकि परमेश्वर ने ऐसा इसलिए किया है कि मनुष्य उसका भय माने।

पूरा अध्याय पढ़ें: सभोपदेशक 3

संबंधित पद

  • रोमियों 1:19–20

    परमेश्वर से सम्बन्धित ज्ञान मनुष्यों पर प्रकट है, क्योंकि परमेश्वर ने इसे उन पर प्रकट किया है। इसलिए परमेश्वर का प्रकोप मनुष्यों की समस्त अभक्ति और अधार्मिकता पर स्वर्ग से प्रकट हो रहा है, क्योंकि वे सत्य को अधर्म से दबाए रखते है।

  • रोमियों 11:33

    अहा! परमेश्वर की बुद्धि और उसके ज्ञान का धन कितना अगाध है! उसके विचार कैसे रहस्यमय, और उसके मार्ग कैसे अगम्य है!

  • अय्यूब 11:7

    “क्या तू परमेश्वर के गूढ़ भेदों की थाह पा सकता है? क्या तू सर्वशक्तिमान के विस्तार का पता पा सकता है?

  • सभोपदेशक 8:17

    तब मैंने परमेश्वर के प्रत्येक काम को देखा। मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि मनुष्य उन कामों का भेद नहीं जान सकता जो सूर्य के नीचे किए गए है। चाहे मनुष्य उसकी खोजबीन कितने ही परिश्रम से करे, वह भेद नहीं जान सकता; और चाहे बुद्धिमान कितना ही कहे, “मैं जानता हूं,” वह भेद नहीं पा सकता।

  • अय्यूब 5:9

    वह महान् और अद्भुत कार्य करता, और अनगिनत आश्चर्यकर्म करता है।

  • मरकुस 7:37

    वे अत्यन्त आशचर्यचकित होकर कहने लगे, “इसने जो कुछ किया अच्छा किया है; वह बहरों को भी सुनने की और गूंगों को बोलने की शक्ति देता है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).