सभोपदेशक 4:9
एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनको अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: सभोपदेशक 4
6चैन के साथ मुट्ठी भर, उस दो मुट्ठी से अच्छा है जिसके साथ परिश्रम और व्यर्थ संघर्ष पाया जाता हो।
7तब मैंने सूर्य के नीचे पुनः एक व्यर्थ बात देखी।
8कोई मनुष्य अकेला रहता और उसका कोई आश्रित नहीं है। उसका न पुत्र है और न भाई। फिर भी उसके परिश्रम का कोई अन्त नही। सचमुच उसकी आंखें धन-सम्पत्ति से सन्तुष्ट नहीं होतीं, और न वह कभी यह सोचता है, “मैं किसके लिए परिश्रम करता, तथा अपने को सुख-विलास से वंचित रखता हूं?” यह भी व्यर्थ और दुखद कार्य है।
9एक से दो अच्छे हैं, क्योंकि उनको अपने परिश्रम का अच्छा प्रतिफल मिलता है।
10क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे तो दूसरा अपने साथी को उठाएगा। परन्तु उस पर हाय कि जब वह अकेला गिरे तो उसको उठाने वाला कोई दूसरा न हो।
11फिर, यदि दो व्यक्ति साथ सोएं तो वे गरम रहते हैं, परन्तु एक अकेला कैसे गरम रह सकता है?
12अकेले व्यक्ति पर तो कोई भी प्रबल हो सकता है, परन्तु दो होने से वे उसका सामना कर सकते है। तीन लड़ियों से बंटी रस्सी जल्दी नहीं टूटती।
संबंधित पद
- नीतिवचन 27:17
जैसे लोहा, लोहे को तेज करता है, वैसे ही मनुष्य, मनुष्य को सुधारता है।
- उत्पत्ति 2:18
फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, “आदम का अकेला रहना अच्छा नही। मैं इसके लिए एक उपयुक्त सहायक बनाऊंगा”
- 1 कुरिन्थियों 12:18–21
परन्तु परमेश्वर ने सब अंगों को अपनी इच्छा के अनुसार एक-एक करके देह में रखा है।
- मरकुस 6:7
बारहों को अपने पास बुलाकर वह उन्हें दो-दो करके भेजने और अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार देने लगा,
- गिनती 11:14
मैं अकेला इन सब लोगों को नहीं सम्भाल सकता, क्योंकि यह बोझ मेरे लिए बहुत भारी है।
- यूहन्ना 4:36
काटने वाले को अब मज़दूरी मिल रही है और वह अनन्तजीवन के लिए फल एकत्र कर रहा है कि बोने वाला और काटने वाला दोनों मिलकर आनन्द मना सके।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).