निर्गमन 20:12
“तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: निर्गमन 20
9छः दिन तक तू परिश्रम करके अपना सब काम कर लेना,
10परन्तु सातवाँ दिन तेरे परमेश्वर यहोवा का विश्रामदिन है। उसमें तू कुछ भी काम न करना, न तो तू, न तेरा पुत्र, न तेरी पुत्री, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न तेरे साथ ठहरा हुआ कोई परदेशी।
11क्योंकि यहोवा ने छः दिन में आकाश और पृथ्वी, समुद्र और जो कुछ उनमें है, सबको बनाया और सातवें दिन विश्राम किया, इसलिए यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसे पवित्र ठहराया।
12“तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए।
13“तू हत्या न करना।
14“तू व्यभिचार न करना।
15“तू चोरी न करना।
संबंधित पद
- इफिसियों 6:1–3
हे बालको, प्रभुुुुु में अपने माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि यह उचित है।
- कुलुस्सियों 3:20
हे बालको, सब बातों में माता-पिता की आज्ञा मानो, क्योंकि इस से प्रभु बहुत प्रसन्न होता है।
- व्यवस्थाविवरण 5:16
‘तू अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञा के अनुसार अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे कि तू दीर्घायु हो तथा जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे दे रहा है उसमें तेरा भला हो।
- मरकुस 7:10
क्योंकि मूसा ने कहा है, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर’; और, ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, मार डाला जाए।’
- नीतिवचन 23:22–25
अपने पिता की जिसने तुझे उत्पन्न किया, सुनना, और अपनी मां के बूढ़ी हो जाने पर भी उसे तुच्छ न जानना।
- लैव्यवस्था 19:3
तुम सब अपनी-अपनी मां और अपने-अपने पिता का भय मानना और मेरे सब्त के दिनों को मानना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).