Loading account

गलातियों 3:28

अब न कोई यहूदी है और न यूनानी, न दास है और न स्वतन्त्र, न पुरफ़ज है और न स्त्री, क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: गलातियों 3

25परन्तु जब विश्वास आ चुका है तो अब हम शिक्षक के अधीन नहीं रहे।

26क्योंकि तुम सब उस विश्वास के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो।

27तुम में से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहिन लिया है।

28अब न कोई यहूदी है और न यूनानी, न दास है और न स्वतन्त्र, न पुरफ़ज है और न स्त्री, क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो।

29और यदि तुम मसीह के हो तो इब्राहीम की सन्तान और प्रतिज्ञा के अनुसार उत्तराधिकारी भी हो।

पूरा अध्याय पढ़ें: गलातियों 3

संबंधित पद

  • 1 कुरिन्थियों 12:12–13

    क्योंकि जिस प्रकार देह तो एक है और उसके कई अंग हैं, और देह के सब अंग यघपि अनेक हैं तो भी वे एक ही देह हैं, इसी प्रकार मसीह भी है।

  • कुलुस्सियों 3:11

    इसमें यूनानी और यहूदी, ख़तना और ख़तनारहित, बर्बर, स्कूती, पराधीन और स्वाधीन में, कोई भेद नहीं, परन्तु मसीह सब कुछ और सब में है।

  • रोमियों 3:29–30

    या, परमेश्वर केवल यहूदियों ही का परमेश्वर है? क्या वह गै़रयहूदियों का भी परमेश्वर नहीं? हां, गैर यहूदियों का भी है-

  • गलातियों 5:6

    मसीह यीशु में न ख़तने का कुछ महत्त्व है और न ख़तनारहित होने का, पर केवल विश्वास का जो प्रेम द्वारा होता है।

  • रोमियों 10:12–15

    क्योंकि यहूदी और यूनानी में कोई अन्तर नहीं है, एक ही प्रभु सबका प्रभु है, और उन सब के प्रति जो उसको पुकारते हैं अत्यन्त उदार है।

  • यूहन्ना 10:16

    मेरी और भी भेड़ें हैं जो इस भेड़शाला की नही। मुझे उनको भी लाना अवश्य है, और वे मेरी आवाज़ सुनेंगी; तब उनका एक ही झुंड और एक ही चरवाहा होगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).