उत्पत्ति 12:2
मैं तुझे एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और मैं तुझे आशीष दूंगा और तेरा नाम महान् करूंगा; इसलिए तू आशीष का कारण होगा;
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 12
1तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “अपने देश, अपने कुटुम्बियों तथा अपने पिता के घर से उस देश को चला जा, जो मैं तुझे दिखाऊंगा।
2मैं तुझे एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और मैं तुझे आशीष दूंगा और तेरा नाम महान् करूंगा; इसलिए तू आशीष का कारण होगा;
3जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा, तथा जो तुझे शाप दे, मैं उसे शाप दूंगा, और पृथ्वी के सब घराने तुझमें आशीष पाएंगे।”
4यहोवा के इस वचन के अनुसार अब्राम चल पड़ा और लूत भी उसके साथ गया। अब्राम तो पचहत्तर वर्ष का था और उसने हारान से कूच किया।
5अब्राम अपनी पत्नी सारै, अपने भतीजे लूत, अपनी सारी धन-सम्पत्ति जो उन्होंने इकट्ठी की थी, और उन लोगों को जो उसने हारान में प्राप्त किए थे, साथ लेकर कनान देश के लिए चल पड़ा। इस प्रकार वे कनान देश में आ गए।
संबंधित पद
- गलातियों 3:14
यह इसलिए हुआ कि इब्राहीम की आशिज मसीह यीशु में गैरयहूदियों तक पहुंचे और हम विश्वास के द्वारा उस आत्मा को प्राप्त करें जिसकी प्रतिज्ञा की गई है।
- उत्पत्ति 18:18
इब्राहीम से तो एक महान् और शक्तिशाली जाति उत्पन्न होगी, और उसी के द्वारा संसार की सब जातियां आशीष पाएंगी,
- उत्पत्ति 17:4–6
“देख, मेरी वाचा तो तेरे साथ है, और तू कई जातियों का मूल पिता होगा।
- उत्पत्ति 28:3–4
सर्वशक्तिमान परमेश्वर तुझे आशीष दे और तुझे इतना फलवन्त करे और बढ़ाए कि तू अनेक जातियों का समूह बन जाए।
- उत्पत्ति 35:11
परमेश्वर ने उससे कहा, “मैं सर्वशक्तिमान परमेश्वर हू। तू फल-फूल और बढ़ जा। तुझसे एक जाति वरन् जातियों की एक मंडली उत्पन्न होगी, और तुझसे राजा भी उत्पन्न होंगे।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).