उत्पत्ति 32:28
तब उसने कहा, “अब से तेरा नाम याकूब नहीं परन्तु इस्राएली होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से लड़कर प्रबल हुआ है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: उत्पत्ति 32
25और जब उसने देखा कि मैं उस पर प्रबल नहीं होता तो उसने उसकी जांघ की नस को छुआ इसलिए याकूब की जांघ की नस कुश्ती लड़ते समय जोड़ से उखड़ गई।
26तब उसने कहा, “मुझे जाने दे क्योंकि भोर होने वाला है।” परन्तु याकूब ने कहा, “जब तक तू मुझे आशीर्वाद न दे, मैं तुझे न जाने दूंगा।”
27तब उसने पूछा, “तेरा नाम क्या है?” और उसने कहा, “याकूब।”
28तब उसने कहा, “अब से तेरा नाम याकूब नहीं परन्तु इस्राएली होगा, क्योंकि तू परमेश्वर से और मनुष्यों से लड़कर प्रबल हुआ है।”
29तब याकूब ने उससे कहा, “कृपा करके मुझे अपना नाम बता।” परन्तु उसने कहा, “तू मेरा नाम क्यों पूछता है?” फिर उसने उसे वहीं आशीर्वाद दिया।
30इसलिए याकूब ने उस स्थान का नाम पनीएल रखा, क्योंकि उसने कहा, “परमेश्वर को आमने-सामने देखने पर भी मेरा प्राण बच गया है।”
31पनीएल से उसके निकलते-निकलते सूर्योदय हो गया, और वह जांघ से लंगड़ा रहा था।
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 2:17
जिसके कान हों वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है। जो जय पाए उसे मैं गुप्त मन्ना में से दूंगा और उसे एक -श्वेत पत्थर भी दूंगा जिस पर एक नया नाम लिखा हुआ होगा, जिसे प्राप्त करने वाले के अतिरिक्त अन्य कोई नहीं जानेगा।’
- उत्पत्ति 35:10
परमेश्वर ने उससे कहा, “तेरा नाम याकूब है। अब से तू याकूब न कहलाएगा, परन्तु तेरा नाम इस्राएल होगा।” इस प्रकार उसने उसका नाम इस्राएल रखा।
- यशायाह 62:2–4
तब जाति-जाति के लोग तेरी धार्मिकता और सब राजा तेरी महिमा को देखेंगे, और तेरा एक नया नाम रखा जाएगा जो यहोवा के मुख से निकलेगा।
- होशे 12:3–5
गर्भ में उसने अपने भाई की एड़ी पकड़ी, और बड़े होने पर वह परमेश्वर के साथ लड़ा।
- उत्पत्ति 27:33–36
इसहाक ने अत्यन्त थरथराते हुए कहा, “तब वह कौन था जो शिकार का मांस मेरे पास लाया, जिससे कि तेरे आने से पहले मैंने वह सब खाकर उसे आशीर्वाद दिया? अब तो वह निश्चय ही आशीषित होगा।”
- उत्पत्ति 17:5
तेरा नाम अब से अब्राम न रहेगा, परन्तु तेरा नाम इब्राहीम होगा; क्योंकि मैं तुझे बहुत-सी जातियों का पिता ठहराऊंगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).