इब्रानियों 11:6
विश्वास के बिना उसे प्रसन्न करना असम्भव है, क्योंकि जो कोई परमेश्वर के पास आता है, उसके लिए यह विश्वास करना आवश्यक है कि वह है, और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: इब्रानियों 11
3विश्वास ही से हम जानते हैं कि परमेश्वर के वचन के द्वारा समस्त सृष्टि की रचना ऐसी की गई कि जो कुछ देखने में आता है, वह दिखाई देने वाली वस्तुओं से नहीं बनाया गया था।
4विश्वास ही से हाबिल ने परमेश्वर के लिए कैन से उत्तम बलिदान चढ़ाया, जिसके द्वारा उसके धर्मी होने की गवाही दी गई और परमेश्वर ने उसकी भेंटों के विजय में गवाही दी। यघपि हाबिल मर चुका है, फिर भी विश्वास के द्वारा अब तक बोलता है।
5विश्वास ही से हनोक ऊपर उठा लिया गया कि वह मृत्यु को न देखे। उसका फिर पता न चला, क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया था। उसके लिए यह गवाही दी गई थी कि उठाए जाने से पूर्व, वह परमेश्वर को प्रिय था।
6विश्वास के बिना उसे प्रसन्न करना असम्भव है, क्योंकि जो कोई परमेश्वर के पास आता है, उसके लिए यह विश्वास करना आवश्यक है कि वह है, और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।
7विश्वास ही से नूह ने उन बातों के विजय में जो उस समय तक दिखाई नहीं देती थीं, चेतावनी पाकर भय के साथ अपने परिवार के बचाव के लिए जहाज़ बनाया। इस प्रकार उसने संसार को दोषी ठहराया, और उस धार्मिकता का उत्तराधिकारी हुआ जो विश्वास के अनुसार है।
8विश्वास ही से इब्राहीम जब बुलाया गया तो आज्ञा मानकर ऐसे स्थान को चला गया जो उसे उत्तराधिकार में मिलने वाला था। वह नहीं जानता था कि मैं कहां जा रहा हूं, फिर भी चला गया।
9विश्वास ही से वह प्रतिज्ञा के देश में परदेशी होकर रहा, अर्थात् परदेश में इसहाक और याकूब के साथ जो उसी के समान प्रतिज्ञा के उत्तराधिकारी थे, तम्बुओं में रहा।
संबंधित पद
- नीतिवचन 8:17
जो मुझसे प्रेम रखते हैं उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ। जो मुझे यत्न से ढूंढें़गे, वे मुझे पाएंगे।
- यिर्मयाह 29:13–14
तुम मुझे ढूं़ढ़ोगे और पाओगे क्योंकि तुम सम्पूर्ण हृदय से मुझे ढूंढोगे।
- मत्ती 6:33
परन्तु तुम पहले परमेश्वर के राज्य और उसकी धार्मिकता की खोज में लगे रहो तो ये सब वस्तुएं तुम्हें दे दी जाएंगी।
- 1 इतिहास 28:9
और हे मेरे पुत्र सुलैमान! तू अपने पिता के परमेश्वर को जान और सम्पूर्ण हृदय एवं इच्छुक मन से उसकी सेवा कर, क्योंकि यहोवा प्रत्येक हृदय को जांचता एवं विचारों के प्रत्येक उद्देश्य को समझता है। यदि तू उसे ढूढ़े तो वह तुझे मिलेगा; परन्तु यदि तू उसे त्याग दे तो वह सदा के लिए तुझे त्याग देगा।
- लूका 12:31
अतः उसके राज्य की खोज करो और ये वस्तुएं भी तुम्हें दे दी जाएंगी।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).