Loading account

यशायाह 26:3

जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 26

1उस दिन यहूदा देश में यह गीत गाया जाएगाः “हमारा एक दृढ़ नगर है; परमेश्वर का उद्धार ही उस नगर की दीवारें और परकोटे ठहरा है।

2फाटकों को खोलो कि एक धर्मी जाति अर्थात् सच्चाई का पालन करने वाली जाति प्रवेश करे।

3जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।

4यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि यहोवा परमेश्वर हमारी सनातन चट्टान है।

5उसने ऊंचे पर रहने वालों को अर्थात् अजेय नगरी को नीचा कर दिया है; वह उसे झुकाता और भूमि पर पटककर धूल में मिला देता है।

6पैरों से, हां दलितों के पैरों और असहायों के कदमों से वह रौंदा जाएगा।”

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 26

संबंधित पद

  • फिलिप्पियों 4:7

    तब परमेश्वर की शान्ति, जो समझ से परे है, तुम्हारे हृदय और तुम्हारे विचारों को मसीह यीशु में सुरक्षित रखेगी।

  • यूहन्ना 16:33

    ये बातें मैंने तुमसे कही हैं कि तुम मुझमें शान्ति पाओ। संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु साहस रखो-मैंने संसार पर विजय पायी है।”

  • यूहन्ना 14:27

    मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूँ; अपनी शान्ति तुम्हें देता हूँ; ऐसे नहीं देता जैसे संसार तुम्हें देता है। तुम्हारा मन व्याकुल न हो, और न भयभीत हो।

  • यिर्मयाह 17:7–8

    धन्य है वह मनुष्य जो यहोवा पर भरोसा रखता है और जिसका भरोसा यहोवा ही है।

  • रोमियों 5:1

    इसलिए विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराए जाकर अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर से हमारा मेल है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).