यशायाह 30:15
क्योंकि प्रभु यहोवा, इस्राएल का पवित्र यों कहता है, “लौट आने और भरोसा रखने में तुम्हारा उद्धार है, शान्त और निर्भर रहने में ही तुम्हारी वीरता है” परन्तु तुमने ऐसा न चाहा,
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 30
12इस कारण इस्राएल का पवित्र यों कहता है, “इसलिए कि तुमने इस वचन को तुच्छ जाना तथा अत्याचार और छल-कपट पर भरोसा रखा और उन्हीं पर विश्वास किया,
13अतः यह अधर्म तुम्हारे लिए दरार पड़ी उस दीवार के समान होगा जो गिरने पर है, एक ऊंची दीवार के उभार के सदृश, जो अचानक पल भर में ही टूटकर गिर पड़ेगी।
14और उसका ढह जाना कुम्हार के बर्तन के फूटने के समान होगा; वह ऐसा चकनाचूर होगा कि उसके टुकड़ों में से एक ठीकरा भी न मिलेगा जिससे चूल्हे में से आग ली जा सके अथवा हौद में से जल निकाला जा सके।”
15क्योंकि प्रभु यहोवा, इस्राएल का पवित्र यों कहता है, “लौट आने और भरोसा रखने में तुम्हारा उद्धार है, शान्त और निर्भर रहने में ही तुम्हारी वीरता है” परन्तु तुमने ऐसा न चाहा,
16और तुमने कहा, “नहीं, हम तो घोड़ों पर चढ़कर भागेंगे,” इसलिए तुम भागोगे! और तुमने कहा, “हम तो फुर्तीले घोड़ों पर सवार होंगे,” अतः तुम्हारा पीछा करने वाले भी फुर्तीले होंगे।
17एक ही की धमकी से एक हजार भाग खड़े होंगे। पांच की धमकी से तुम ऐसे भागोगे कि पर्वत की चोटी के झंडे तथा पहाड़ी की पताका के समान रह जाओगे।
18फिर भी यहोवा तुम पर अनुग्रह करने के लिए ठहरा रहता है, और स्वर्ग में प्रतीक्षा करता है कि तुम पर दया करे क्योंकि यहोवा न्यायी परमेश्वर है; क्या ही धन्य हैं वे सब जो उसकी आस लगाए रहते है।
संबंधित पद
- यशायाह 26:3–4
जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।
- यशायाह 32:17
धार्मिकता का फल शान्ति होगी, तथा धार्मिकता का परिणाम सदा का चैन और सुरक्षा।
- यिर्मयाह 3:22–23
“हे विश्वासहीन पुत्रे, लौट आओ, मैं तुम्हारी विश्वासहीनता को चंगा करूंगा।” “देख, हम तेरे पास आए हैं, क्योंकि तू हमारा परमेश्वर यहोवा है।
- 1 इतिहास 5:20
उनके विरफ़द्ध इन्हें सहायता मिली, और हग्रियों समेत वे सब लोग जो उनके साथ थे, उनके हाथ में कर दिए गए; क्योंकि उन्होंने युद्ध में परमेश्वर को पुकारा था, और इसलिए कि उनका भरोसा उस पर था, उसने उनकी सुनी।
- यूहन्ना 5:40
और तुम मेरे पास आना नहीं चाहते कि जीवन पाओ।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).