Loading account

यशायाह 43:19

देखो मैं एक नया काम करूंगा। वह अभी प्रकट होगा। क्या तुम उससे अनजान ही बने रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और मरुभूमि में नदियां बहाऊंगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 43

16जो समुद्र में मार्ग और प्रचण्ड धारा में पथ बनाता है,

17जो रथों और घोड़ों को, सेना और शूरवीरों को ले आता है-वे तो एक साथ लेट गए और फिर उठ नहीं पाते, वे बुझ गए और बत्ती के समान विलुप्त हो गए हैं-वह यहोवा यों कहता हैः

18“बीती हुई बातों का स्मरण न करो न भूतकाल की बातों पर सोच-विचार करो।

19देखो मैं एक नया काम करूंगा। वह अभी प्रकट होगा। क्या तुम उससे अनजान ही बने रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और मरुभूमि में नदियां बहाऊंगा।

20वन पशु, हां, गीदड़ और शुतुर्मुर्ग भी मेरी महिमा करेंगे, क्योंकि मैंने अपनी चुनी हुई प्रजा के पीने के लिए जंगल में जल दिया तथा मरुभमि में नदियां बहाई है।

21जिस प्रजा को मैंने अपने लिए बनाया है, वह मेरा गुणानुवाद करेगी।

22“फिर भी हे याकूब, तूने मुझे नहीं पुकारा, वरन् हे इस्राएल, तू मुझसे ऊब गया है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 43

संबंधित पद

  • यशायाह 48:6

    तूने सुना है, अतः सब पर ध्यान दे। क्या तुम इसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई-नई और ऐसी गुप्त बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

  • यशायाह 42:9

    देखो, पहले की बातें तो बीतने पर हैं, अब मैं नई बातें बताता हू। उनके होने से पहले ही मैं तुमको सुनाता हू।”

  • 2 कुरिन्थियों 5:17

    इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।

  • प्रकाशितवाक्य 21:5

    तब जो सिंहासन पर बैठा था, उसने कहा, “देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं!” फिर उसने कहा, “लिख, क्योंकि ये वचन विश्वसनीय और सत्य है।”

  • यशायाह 41:18

    मैं मुण्डे टीलों पर नदियां तथा घाटियों के मध्य सोते बहाऊंगा। मैं मरुस्थल को ताल तथा निर्जल देश को जल के सोते बना दूंगा।

  • लूका 3:4–5

    जैसा कि यशायाह नबी के वचनों की पुस्तक में लिखा हैः ‘जंगल में किसी पुकारने वाले की वाणी कि, ‘प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उसकी सड़कें सीधी करो।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).