Loading account

यशायाह 53:3

वह तुच्छ जाना गया और मनुष्यों का त्यागा हुआ था। वह दुखी पुरुष था और पीड़ा से उसकी जान पहचान थी। वह ऐसे मनुष्य के समान तुच्छ जाना गया जिससे लोग मुख फेर लेते हैं, और हमने उसका मूल्य न जाना।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 53

1हमारे संदेश का किसने विश्वास किया? और यहोवा का भुजबल किस पर प्रकट हुआ?

2क्योंकि वह उसके सामने कोमल अंकुर के समान और सूखी भूमि से निकली जड़ के समान उगा; उसमें न रूप था, न सौंदर्य कि हम उसे देखते, न ही उसका स्वरूप ऐसा था कि हम उसको चाहते।

3वह तुच्छ जाना गया और मनुष्यों का त्यागा हुआ था। वह दुखी पुरुष था और पीड़ा से उसकी जान पहचान थी। वह ऐसे मनुष्य के समान तुच्छ जाना गया जिससे लोग मुख फेर लेते हैं, और हमने उसका मूल्य न जाना।

4निश्चय उसने हमारी पीड़ाओं को आप सह लिया और हमारे दुखों को उठा लिया। फिर भी हमने उसे परमेश्वर का मारा-कूटा और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा।

5परन्तु वह हमारे ही अपराधों के कारण बेधा गया, वह हमारे अधर्म के कामों के लिए कुचला गया; हमारी ही शान्ति के लिए उस पर ताड़ना पड़ी, उसके कोड़े खाने से हम चंगे हुए।

6हम तो सबके सब भेड़ों के समान भटक गए थे, हममें से प्रत्येक ने अपना-अपना मार्ग लिया, परन्तु यहोवा ने हम सबके अधर्म का बोझ उसी पर लाद दिया।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 53

संबंधित पद

  • यूहन्ना 1:10–11

    वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे न पहचाना।

  • मत्ती 26:67

    तब उन्होंने उसके मुंह पर थूका, उसे घूसों से मारा और कुछ ने थप्पड़ मारकर कहा,

  • इब्रानियों 12:2–3

    और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करने वाले यीशु की ओर अपनी दृष्टि लगाए रहें, जिसने उस आनन्द के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की कुछ चिन्ता न करके क्रूस का दुख सहा, और परमेश्वर के सिंहासन की दाहिनी ओर जा बैठा।

  • यशायाह 53:10

    फिर भी यहोवा को यही भाया कि उसे कुचले। उसी ने उसको पीड़ित किया यदि वह अपने आपको दोषबलि करके चढ़ाए तो वह अपना वंश देखेगा। वह बहुत दिन जीवित रहेगा और यहोवा की भली इच्छा उसके हाथ से पूरी हो जाएगी।

  • यशायाह 49:7

    हे! तू जो तुच्छ जाना जाता, जो जातियों की दृष्टि में घृणित है और शासकों का दास है, इस्राएल का छुड़ाने वाला और उसका पवित्र, अर्थात् यहोवा तुझसे यों कहता हैः “राजा तुझे देखकर उठ खड़े होंगे, और शासक दण्डवत् करेंगे। यह यहोवा के कारण होगा जो विश्वसनीय है और इस्राएल का पवित्र है और जिसने तुझे चुन लिया है।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).