यशायाह 6:8
तब मैंने प्रभु का यह वचन सुना, “मैं किसको भेजूं, और हमारी ओर से कौन जाएगा?” तब मैंने कहा, “मैं यहां हूं, मुझे भेज!”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 6
5तब मैंने कहा, “मुझ पर हाय, मैं तो नष्ट हुआ, क्योेंकि मैं अशुद्ध होंठवाला मनुष्य हूं, मैं अशुद्ध होंठवाले मनुष्यों के बीच में रहता हूं, और मैंने सेनाओं के यहोवा महाराजाधिकार को अपनी आंखों से देखा है।”
6तब एक साराप हाथ में अंगारा लिए हुए, जिसे उसने चिमटे से वेदी पर से उठा लिया था, उड़ते हुए मेरे पास आया।
7और उसने उससे मेरे मुंह को छूकर कहा, “देख, इसने तेरे होंठों को छू लिया है, इसलिए तेरा अधर्म दूर हो गया, और तेरे पाप क्षमा हो गए है।”
8तब मैंने प्रभु का यह वचन सुना, “मैं किसको भेजूं, और हमारी ओर से कौन जाएगा?” तब मैंने कहा, “मैं यहां हूं, मुझे भेज!”
9और उसने कहा, “जा, और इन लोगों से कहः सुनते ही रहो, पर न समझो, देखते ही रहो, पर न बूझो।
10इन लोगों के मन को मोटा और इनके कानों को भारी तथा इनकी आंखों को बन्द कर, ऐसा न हो कि वे अपनी आंखों से देखें और कानों से सुनें और मन से समझें और मन फिराकर चंगे हो जाए।”
11तब मैंने कहा, “हे प्रभु, कब तक?” और उसने उत्तर दिया, “जब तक कि नगरों का विनाश न हो जाए और उनमें कोई रह न जाए, घरों में कोई मनुष्य न बचे, और यह देश पूर्णतः उजड़ न जाए,
संबंधित पद
- निर्गमन 4:10–13
तब मूसा ने यहोवा से कहा, “हे प्रभु, मैं तो बोलने में कुशल नहीं, न ही पहले था और न जबसे तूने अपने दास से बातें कीं, क्योंकि मैं तो बोलने में जीभ का भद्दा हू।”
- प्रेरितों के काम 26:16–17
परन्तु उठ और अपने पैरों पर खड़ा हो। मैंने इस अभिप्राय से तुझे दर्शन दिया है कि तुझे सेवक ठहराऊँ, और न केवल इन बातों का जो तू ने देखी हैं गवाह ठहराऊँ, परन्तु उन बातों का भी जिनके लिए मैं तुझे दर्शन दूँगा।
- इफिसियों 3:8
मुझे, जो सब पवित्र लोगाें में छोटे से भी छोटा हूँ, यह अनुग्रह प्राप्त हुआ कि मैं ग़ैरयहूदियों को मसीह के अथाह धन का सुसमाचार सुनाऊं,
- प्रेरितों के काम 22:21
और उसने मुझ से कहा, ‘जा! क्योंकि मै तुझे दूर-दूर तक ग़ैरयहूदियों के पास भेजूँगा।”
- यशायाह 65:1
जो मुझे पूछते भी न थे, उनको मैंने अपने खोजी बनने दिया। जो मुझे खोजते भी न थे उनसे मैं मिला। जिस जाति ने मुझे नाम लेकर नहीं पुकारा उससे मैंने कहा, “मैं यहां हूं, यहा।”
- मत्ती 4:20–22
वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे चल पड़े।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).