याकूब 1:5
यदि तुम में से किसी को बुद्धि की कमी हो तो वह परमेश्वर से मांगे और उसे दी जाएगी, क्योंकि वह प्रत्येक को बिना उलाहना दिए उदारता से देता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: याकूब 1
2हे मेरे भाइयो, जब तुम विभिन्न परीक्षाओं का सामना करते हो तो इसे बड़े आनन्द की बात समझो,
3यह जानते हुए कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है,
4पर धीरज को अपना पूरा कार्य करने दो कि तुम पूर्ण तथा सिद्ध हो जाओ, जिससे कि तुम में किसी बात की कमी न रहे।
5यदि तुम में से किसी को बुद्धि की कमी हो तो वह परमेश्वर से मांगे और उसे दी जाएगी, क्योंकि वह प्रत्येक को बिना उलाहना दिए उदारता से देता है।
6पर विश्वास से मांगे और तनिक भी सन्देह न करे, क्योंकि जो सन्देह करता है वह समुद्र की लहर के समान है, जो हवा से उठती और उछलती है।
7ऐसा मनुष्य यह आशा न रखे कि उसे परमेश्वर से कुछ प्राप्त होगा,
8क्योंकि दुचित्ता होने के कारण वह अपनी सारी चाल में अस्थिर है।
संबंधित पद
- नीतिवचन 2:3–6
और यदि तू अन्तर्दृष्टि के लिए पुकारे और समझ के लिए जोर से चिल्लाए,
- यूहन्ना 15:7
यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।
- यिर्मयाह 29:12–13
तब तुम मुझे पुकारोगे और मेरे पास आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा।
- नीतिवचन 3:5–7
तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
- 1 यूहन्ना 5:14–15
और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।
- 2 इतिहास 1:10
अतः अब मुझे बुद्धि और ज्ञान प्रदान कर कि मैं इस प्रजा की अगुवाई करूं, क्योंकि तेरी इस महान् जाति पर कौन शासन कर सकता है?”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).