Loading account

यिर्मयाह 17:9

मन तो सब वस्तुओं से अधिक धोखेबाज होता है, और असाध्य रोग से ग्रस्त है; उसे कौन समझ सकता है?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 17

6वह मरफ़भूमि में उगी झाड़ी के समान होगा और सम्पन्नता को कभी न देखने पाएगा वह जंगल में पथरीली, उजाड़ और खारी भूमि पर बसेगा।

7धन्य है वह मनुष्य जो यहोवा पर भरोसा रखता है और जिसका भरोसा यहोवा ही है।

8क्योंकि वह उस वृक्ष के समान होगा जो नदी के किनारे लगाया गया हो और जिसकी जड़ें जल तक फैली हों; जब गर्मी पड़ेगी तो उसे कुछ भय न होगा, परन्तु उसके पत्ते हरे-भरे रहेंगे; और सूखे के वर्ष में भी उसे कुछ चिन्ता न होगी और वह निरन्तर फलता रहेगा।

9मन तो सब वस्तुओं से अधिक धोखेबाज होता है, और असाध्य रोग से ग्रस्त है; उसे कौन समझ सकता है?

10मैं यहोवा हृदय की खोजबीन करता हूं और मन को जांचता हूं कि प्रत्येक को उसके चाल-चलन के अनुसार और उसके कार्यों के फल के अनुसार बदला दू।

11जिस प्रकार मादा तीतर उन अण्डों को सेती है, जिन्हें उसने नहीं दिए उसी प्रकार वह मनुष्य भी है जो अन्याय से धन बटोरता है और उसकी आधी आयु में ही धन छोड़ जाता है और अन्त में वह मूर्ख ही ठहरता है।”

12आदिकाल से ऊंचे स्थान पर स्थापित महिमामय सिंहासन ही हमारी आराधना का पवित्र-स्थान है।

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 17

संबंधित पद

  • मरकुस 7:21–22

    क्योंकि भीतर से, अर्थात्, मनुष्यों के मन से कुविचार, व्यभिचार, चोरी, हत्या, परस्त्रीगमन,

  • मत्ती 15:19

    क्योंकि हृदय ही से बुरे-बुरे विचार, हत्याएं, परस्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरियां, झूठी साक्षी और निन्दा निकलती है।

  • सभोपदेशक 9:3

    सूर्य के नीचे जो कुछ होता है उसमें यह बुराई है कि सब मनुष्यों का एक ही परिणाम है। इसके अतिरिक्त मनुष्यों के मन बुराई से भरे रहते हैं और उनके हृदय में जीवन-भर पागलपन समाया रहता है। बाद में वे मृतकों के पास चले जाते है।

  • नीतिवचन 28:26

    जो अपने ऊपर भरोसा रखता है वह मूर्ख है, परन्तु जो बुद्धिमानी से चलता है वह छुटकारा पाएगा।

  • इब्रानियों 3:12

    हे भाइयों, सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम में से किसी का मन दुष्ट और अविश्वासी हो जाए और तुम जीवित परमेश्वर से दूर हो जाओ।

  • उत्पत्ति 6:5

    तब यहोवा ने देखा कि पृथ्वी पर मनुष्य की दुष्टता बहुत बढ़ गई है, और उसके मन का प्रत्येक विचार निरन्तर बुरा ही होता है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).