Loading account

यिर्मयाह 33:3

‘ मुझसे प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनूंगा, मैं तुझे बड़ी बड़ी और गूढ़ बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यिर्मयाह 33

1तब यहोवा का यह वचन दूसरी बार यिर्मयाह के पास पहुंचा जबकि वह पहरे के आंगन में बन्दी था,

2“यहोवा जिसने पृथ्वी को बनाया, हां, यहोवा जिसने उसे स्थापित करने के लिए उसे रूप दिया- उसका नाम यहोवा है, वह यों कहता हैः

3‘ मुझसे प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनूंगा, मैं तुझे बड़ी बड़ी और गूढ़ बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

4इस नगर के घर और यहूदा के राजाओं के भवन जो दमदमों और तलवारों के विरुद्ध रक्षा के लिए गिरा दिए गए हैं उनके विषय में इस्राएल का परमेश्वर यहोवा इस प्रकार कहता है,

5जबकि वे कसदियोें से युद्ध करने को आ रहे हैं, कि वे उन स्थानों को उन मनुष्यों की लोथों से भर दें जिन्हें मैंने अपने क्रोध और प्रकोप में मार डाला है और मैंने इस नगर से इसकी सब दुष्टता के कारण अपना मुंह छिपा लिया हैः

6देखो, मैं इन नगर को स्वास्थ्य और चंगाई दूंगा और मेैं उनको चंगा करूंगा, और मैं उन पर सच्चाई और शान्ति को बहुतायत से प्रकट करूंगा।

पूरा अध्याय पढ़ें: यिर्मयाह 33

संबंधित पद

  • यिर्मयाह 29:12

    तब तुम मुझे पुकारोगे और मेरे पास आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा।

  • यशायाह 65:24

    तब ऐसा होगा कि उनके पुकारने से पहले ही मैं उत्तर दूंगा, और उनके मांगते ही मैं सुन लूंगा।

  • इफिसियों 3:20

    अब जो ऐसा सामर्थी है, उस सामर्थ्य के अनुसार जो हम में क्रियाशील है, कि हमारी विनती और कल्पना से कहीं अधिक बढ़कर कार्य कर सकता है,

  • यशायाह 48:6

    तूने सुना है, अतः सब पर ध्यान दे। क्या तुम इसका प्रचार न करोगे? अब से मैं तुझे नई-नई और ऐसी गुप्त बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

  • लूका 11:9–10

    मैं तुमसे कहता हूँ, मांगो तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढो तो पाओगे; खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).