यूहन्ना 8:12
यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ। जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में न चलेगा, वरन् जीवन की ज्योति पाएगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 8
9जब उन्होंने यह सुना, तो बड़ों से आरम्भ कर एक-एक करके जाने लगे, और वह अकेला रह गया, और वह स्त्री जो वहीं बीच में खड़ी थी।
10तब यीशु ने सीधे खड़े होकर उससे कहा, “हे महिला, वे कहां गए?” क्या किसी ने तुझे दण्ड की आज्ञा नहीं दी?”
11वह बोली, “किसी ने भी नहीं, प्रभु।” तब यीशु ने कहा, “मैं भी तुझे दण्ड की आज्ञा नहीं देता। जा, अब से फिर पाप न करना।”ह्
12यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ। जो मेरे पीछे हो लेगा वह अंधकार में न चलेगा, वरन् जीवन की ज्योति पाएगा।”
13इसलिए फरीसियों ने उससे कहा, “तू अपनी साक्षी स्वयं दे रहा है, तेरी साक्षी सच्ची नही।”
14यीशु ने उत्तर देते हुए उनसे कहा, “यघपि अपनी साक्षी मैं स्वयं देता हूँ, फिर भी मेरी साक्षी सत्य है, क्योंकि मैं जानता हूँ कि मैं कहां से आया हूँ और कहाँ जा रहा हूँ। परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आया और कहाँ जा रहा हूँ
15तुम लोग शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।
संबंधित पद
- यूहन्ना 12:46
मैं ज्योति हूँ और जगत में आया हूँ कि जो कोई मुझपर विश्वास करता है वह अन्धकार में न रहे।
- यूहन्ना 9:5
जब तक मैं जगत में हूँ, मैं जगत की ज्योति हूँ।”
- यूहन्ना 12:35
इसलिए यीशु ने उनसे कहा, “ज्योति तुम्हारे मध्य, और थोड़ी देर के लिए है। जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है, तब तक चलते चलो जिससे कि अंधकार तुम्हें न आ घेरे। जो अंधकार में चलता है वह नहीं जानता कि वह किधर जा रहा है।
- मत्ती 5:14
तुम जगत की ज्योति हो। पर्वत पर बसा हुआ नगर छिप नहीं सकता।
- अय्यूब 33:28
उसने मेरे प्राण को गड्ढे में जाने से बचाया है, मेरा जीवन, प्रकाश को देखेगा।’
- यूहन्ना 1:4–9
उसमें जीवन था, और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).