Loading account

लूका 2:10

तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “डरो मत, क्योंकि देखो, मैं तुम्हें एक बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूँ जो सब लोगों के लिए होगा।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: लूका 2

7उसने अपने पहलौठे पुत्र को जन्म दिया, और उसे कपड़ों में लपेटकर चरनी में रखा, क्योंकि सराय में उनके लिए कोई जगह न थी।

8उसी प्रदेश में कुछ चरवाहे थे जो रात के समय मैदान में रहकर अपने झुण्ड की रखवाली कर रहे थे।

9और प्रभु का एक दूत सहसा उनके सामने आ खड़ा हुआ, प्रभु का तेज उनके चारों ओर चमका और वे अत्यन्त भयभीत हो गए।

10तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “डरो मत, क्योंकि देखो, मैं तुम्हें एक बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूँ जो सब लोगों के लिए होगा।

11क्योंकि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है और यही मसीह प्रभु है।

12और इसका तुम्हारे लिए यह चिह्न होगा कि तुम एक बच्चे को कपड़े में लिपटा और चरनी में लेटा हुआ पाओगे।”

13तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का एक समूह परमेश्वर की स्तुति करते हुए और यह कहते हुए दिखाई दिया,

पूरा अध्याय पढ़ें: लूका 2

संबंधित पद

  • यशायाह 40:9

    हे शुभ समाचार सुनानेवाली सिय्योन, ऊंचे पर्वत पर चढ़ जा! हे शुभ समाचार सुनानेवाली यरूशलेम, अत्यन्त ऊंचे शब्द से सुना, ऊंचे शब्द से सुना, मत डर! यहूदा के नगरों से कहो, “तेरा परमेश्वर यहां है!”

  • यशायाह 61:1

    प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;

  • यशायाह 52:7

    पर्वतों पर उसके पैर क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है; जो शान्ति की बातें सुनाता और भलाई का शुभ संदेश लाता और उद्धार का संदेश देता है और सिय्योन से कहता है, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है!”

  • उत्पत्ति 12:3

    जो तुझे आशीर्वाद देंगे, मैं उन्हें आशीष दूंगा, तथा जो तुझे शाप दे, मैं उसे शाप दूंगा, और पृथ्वी के सब घराने तुझमें आशीष पाएंगे।”

  • मत्ती 28:18

    तब यीशु ने उनके पास आकर कहा, “स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।

  • लूका 1:30

    तब स्वर्गदूत ने उससे कहा, “हे मरियम, भयभीत न हो! क्योंकि तुझपर परमेश्वर का अनुग्रह हुआ है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).