मत्ती 18:20
क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम में एकत्रित होते हैं, वहां मैं उनके बीच में हूँ।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 18
17यदि वह उनकी भी न सुने तो कलीसिया से कह। यदि वह कलीसिया की भी न सुने तो वह तेरे लिए अन्यजाति और कर वसूल करने वाले के समान ठहरे।
18मैं तुमसे कहता हूँ, जो कुछ तुम पृथ्वी पर बांधोगे, वह स्वर्ग में बँधेगा। और जो कुछ तुम पृथ्वी पर खोलोगे, वह स्वर्ग में खुलेगा।
19मैं तुमसे फिर कहता हूँ, यदि तुममें से दो जन पृथ्वी पर किसी विनती के लिए एकमत हों, तो वह मेरे स्वर्गीय पिता की ओर से उनके लिए पूरी हो जाएगी।
20क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम में एकत्रित होते हैं, वहां मैं उनके बीच में हूँ।”
21तब पतरस ने आकर उससे कहा, “प्रभु, मेरा भाई कितनी बार मेरे विरुद्ध अपराध करता रहे कि मैं उसे क्षमा करूं? क्या सात बार तक?”
22यीशु ने उससे कहा, “मैं तुझसे यह नहीं कहता कि सात बार तक ही, वरन् सात बार के सत्तर गुने तक।
23इसलिए स्वर्ग के राज्य की तुलना किसी ऐसे राजा से की जा सकती है जिसने अपने दासों से लेखा लेना चाहा।
संबंधित पद
- 1 कुरिन्थियों 5:4
जब तुम हमारे प्रभु यीशु के नाम में एकत्रित हो, और आत्मा में मैं भी तुम्हारे साथ, तो हमारे प्रभु यीशु के सामर्थ्य से
- प्रकाशितवाक्य 21:3
तब मैंने सिंहासन से एक ऊंची आवाज़ को यह कहते सुना, “देखो, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है, वह उनके मध्य निवास करेगा। वे उसके लोग होंगे तथा परमेश्वर स्वयं उनके मध्य रहेगा,
- मत्ती 28:20
और जो-जो आज्ञाएं मैंने तुम्हें दी हैं उनका पालन करना सिखाओ। और देखो, मैं युग के अन्त तक सदैव तुम्हारे साथ हूँ।
- जकर्याह 2:5
यहोवा की यह वाणी है कि मैं स्वयं उसके चारों ओर अग्नि की दीवार तथा उसके मध्य महिमा ठहरूंगा।”
- यूहन्ना 20:26
आठ दिन के पश्चात् फिर उसके चेले घर के भीतर थे, और थोमा उनके साथ था। जबकि द्वार बन्द थे, यीशु आया, और उनके मध्य खड़े होकर कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
- यूहन्ना 20:19
उसी दिन, जो सप्ताह का पहला दिन था, संध्या के समय जब वहां के द्वार जहां चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, यीशु आकर उनके मध्य खड़ा हो गया और उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).