Loading account

मत्ती 4:19

उसने उनसे कहा, “मेरे पीछे चलो। मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊंगा।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 4

16जो लोग अन्धकार में बैठे थे उन्होंने बड़ी ज्योति देखी। जो मृत्यु के देश और छाया में बैठे थे, उन पर एक ज्योति चमकी।”

17उस समय से यीशु ने यह प्रचार करना और कहना आरम्भ कियाः “मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”

18गलील की झील के किनारे चलते हुए उसने दो भाइयों को अर्थात् शमौन जो पतरस कहलाता था तथा उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; वे तो मछुए थे।

19उसने उनसे कहा, “मेरे पीछे चलो। मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊंगा।”

20वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे चल पड़े।

21वहां से आगे बढ़कर उसने अन्य दो भाइयों, अर्थात् जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को देखा जो अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर जालों को सुधार रहे थे, और उसने उन्हें बुलाया।

22वे तुरन्त अपनी नाव और पिता को छोड़कर उसके पीछे चल पड़े।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 4

संबंधित पद

  • मरकुस 1:17–18

    यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे आओ, और मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुए बनाऊंगा।”

  • यूहन्ना 12:26

    यदि कोई मेरी सेवा करना चाहे तो वह मेरा अनुकरण कर; और जहाँ मैं हूँ वहां मेरा सेवक भी होगा। यदि कोई मेरी सेवा करे तो पिता उसका सम्मान करेगा।

  • मत्ती 16:24

    तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे तो अपनेआप का इनकार करे कि अपना क्रूस उठाकर मेरे पीछे चले।

  • लूका 9:59

    उसने दूसरे से कहा, “मेरे पीछे चल,” पर उसने कहा, “मुझे पहले जाने दे कि मैं अपने पिता को दप़फ़न करू।”

  • यूहन्ना 1:43

    दूसरे दिन यीशु ने गलील जाने का निश्चय किया, और फिलिप्पुस को पाकर उससे कहा, “मेरे पीछे चला आ।”

  • यूहन्ना 21:22

    यीशु ने उससे कहा, “यदि मैं चाहूँ कि वह मेरे आने तक ठहरा रहे, तो तुझे इससे क्या? तू मेरे पीछे हो ले।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).