Loading account

मत्ती 5:4

धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि वे सांत्वना पाएंगे।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मत्ती 5

1इस भीड़ को देखकर वह पर्वत पर चढ़ गया, और जब वह बैठ गया तो उसके चेले उसके पास आए।

2तब वह अपना मुंह खोलकर उन्हें यह उपदेश देने लगाः

3“धन्य हैं वे जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है।

4धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि वे सांत्वना पाएंगे।

5धन्य हैं वे जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के उत्तराधिकारी होंगे।

6धन्य हैं वे जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएंगे।

7धन्य हैं वे जो दयावन्त हैं, क्योंकि उन पर दया की जाएगी।

पूरा अध्याय पढ़ें: मत्ती 5

संबंधित पद

  • प्रकाशितवाक्य 21:4

    और वह उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; फिर न कोई मृत्यु रहेगी न कोई शोक, न विलाप और न पीड़ा रहेगी। पहिली बातें बीत गई है।

  • 2 कुरिन्थियों 7:9–10

    अब मैं प्रसन्न हूं, इसलिए नहीं कि तुम दुखी हो, वरन् इसलिए कि इस दुख के कारण तुमने पश्चात्ताप किया। तुम तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार दुखी हुए कि तुम्हें हमारे द्वारा किसी भी बात में हानि न पहुंचे।

  • यशायाह 61:2–3

    कि यहोवा के करुणा करने के समय और हमारे परमेश्वर के पलटा लेने के दिन का प्रचार करूं, कि सब शोकितों को शान्ति दूं,

  • यूहन्ना 16:20–22

    मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्तु संसार आनन्द करेगा। तुम शोकित होगे, परन्तु तुम्हारा शोक आनन्द में बदल जाएगा।

  • यशायाह 57:18

    मैंने उसकी चाल को देखा है, परन्तु मैं उसे चंगा करूंगा, उसकी अगुवाई करूंगा। और उसको तथा उसके लिए शोक करने वालों को शान्ति दूंगा

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).