मत्ती 7:13
“सकरे फाटक से प्रवेश करो; क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है, और बहुत-से हैं जो उससे प्रवेश करते है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 7
10अथवा मछली मांगे तो सांप दे?
11अतः जब तुम बुरे होकर अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो तो तुम्हारा पिता जो स्वर्ग में है अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं और अधिक क्यों न देगा?
12इसलिए जैसा कि तुम चाहते हो कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें तुम भी उनके साथ वैसा ही करो, क्योंकि व्यवस्था और नबी यही सिखाते है।
13“सकरे फाटक से प्रवेश करो; क्योंकि विशाल है वह फाटक और चौड़ा है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है, और बहुत-से हैं जो उससे प्रवेश करते है।
14परन्तु छोटा है वह फाटक और सकरा है वह मार्ग जो जीवन की ओर ले जाता है और थोड़े ही हैं जो उसे पाते है।
15“झूठे नबियों से सावधान रहो जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु भीतर से वे भूखे, फाड़-खाने वाले भेड़िए है।
16उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे। क्या कँटीली झाड़ियों से अंगूर या कांटों से अंजीर तोड़े जाते हैं?
संबंधित पद
- लूका 13:24–25
“सँकरे द्वार से भीतर जाने का यत्न करो, क्योंकि मैं तुमसे कहता हूँ कि बहुत-से हैं जो प्रवेश करने का यत्न तो करेंगे, पर सफल न होंगे।
- नीतिवचन 16:25
ऐसा भी मार्ग है जो मनुष्य को ठीक प्रतीत होता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु होती है।
- यूहन्ना 14:6
यीशु ने उससे कहा, “मार्ग, सत्य और जीवन मैं ही हूँ। बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं आ सकता।
- यूहन्ना 10:9
द्वार मैं हूँ। यदि कोई मेरे द्वारा प्रवेश करता है तो वह उद्धार पाएगा, और भीतर-बाहर आया-जाया करेगा और चारा पाएगा।
- यशायाह 55:7
दुष्ट अपनी चाल-चलन और अनर्थकारी अपने सोच-विचार छोड़कर यहोवा की ओर फिरे, और वह उस पर दया करेगा, हां हमारे परमेश्वर की ओर, क्योंकि वह पूरी रीति से क्षमा करेगा।
- नीतिवचन 9:6
अपनी मूढ़ता छोड़कर जीवित रहो, और समझ के मार्ग में आगे बढ़ो।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).