Loading account

मीका 5:2

परन्तु हे बैतलहम एप्राता, यघपि तू यहूदा के कुलों में बहुत छोटा है, फिर भी मेरे लिए तुझ में से एक पुरफ़ष निकलेगा जो इस्राएल पर प्रभुता करेगा। उसका निकलना प्राचीनकाल से वरन् अनादिकाल से है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: मीका 5

1हे दलों की नगरी, दल बांध बांध कर एकत्रित हो। हम घेर लिए गए है। वे इस्राएल के न्यायी के गाल पर सोंटा मारेंगे।

2परन्तु हे बैतलहम एप्राता, यघपि तू यहूदा के कुलों में बहुत छोटा है, फिर भी मेरे लिए तुझ में से एक पुरफ़ष निकलेगा जो इस्राएल पर प्रभुता करेगा। उसका निकलना प्राचीनकाल से वरन् अनादिकाल से है।

3इसलिए परमेश्वर उनको उस समय तक के लिए त्यागे रहेगा जब तक जच्चा बालक उत्पन्न न करे, तब उसके शेष बचे हुए भाई फिर इस्राएलियों से आ मिलेंगे।

4और वह उठकर यहोवा के सामर्थ्य से, अर्थात् अपने परमेश्वर यहोवा के नाम के प्रताप से, अपने झुंड की रखवाली करेगा, और वे सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि उस समय वह पृथ्वी के छोर तक महान् ठहरेगा।

5और वह शान्ति का मूल होगा। जब अश्शूरी हमारे देश पर आक्रमण करें, और हमारे राजमहलों को रौंदें, तब हम उनके विरफ़द्ध सात चरवाहे वरन् लोगों के आठ अगुवे खड़े करेंगे।

पूरा अध्याय पढ़ें: मीका 5

संबंधित पद

  • मत्ती 2:6

    ‘हे बैतलहम, तू जो यहूदा के प्रदेश में है, तू यहूदा के अधिकारियों में किसी से भी छोटा नहीं, क्योंकि तुझ में से एक शासक निकलेगा जो मेरी प्रजा इस्राएल का रखवाला होगा’।”

  • यूहन्ना 7:42

    क्या पवित्रशास्त्र में यह नहीं कहा गया है कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गांव से आएगा, जहां दाऊद रहता था?”

  • यशायाह 9:6–7

    क्योंकि हमारे लिए एक बालक उत्पन्न होगा, हमें एक पुत्र दिया जाएगा; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।

  • लूका 1:31–33

    देख, तू गर्भवती होगी और एक पुत्र को जन्म देगी, और तू उसका नाम यीशु रखना।

  • उत्पत्ति 49:10

    यहूदा से तब तक राजदण्ड न छूटेगा और न उसके पैरों के बीच से शासकीय राजदण्ड हटेगा जब तक कि शीलो न आए; और राज्य-राज्य के लोग उसकी आज्ञा मानेंगे।

  • यशायाह 11:1

    तब यिशै के ठूंठ में से एक अंकुर फूट निकलेगा, हां, उसकी जड़ में से एक शाखा निकलकर फलवन्त होगी।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).