Loading account

नहेमायाह 8:10

तब उसने उनसे कहा, “जाओ, चिकना भोजन करो, मीठा-मीठा रस पियो, और जिसने कुछ नहीं तैयार किया उसके पास हिस्सा भेजो, क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिए पवित्र है, शोकित मत हो, क्योंकि यहोवा में आनन्दित रहना ही तुम्हारा सामर्थ्य है।”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: नहेमायाह 8

7और येशू, बानी, शेरेब्याह, यामीन, अक्कूब, शब्बतै, होदिय्याह, मासेयाह, कलीता, अजर्याह, योजाबाद, हानान, और पलायाह नामक लेवी, लोगों को व्यवस्था समझाते गए, और लोग अपने अपने स्थान पर खड़े रहे।

8और उन्होंने पुस्तक अर्थात् परमेश्वर की व्यवस्था से अर्थ समझाते हुए पढ़ा जिससे लोग पढ़ी हुई बातों को समझ गए।

9तब नहेमायाह जो राज्यपाल था, और एज्रा जो याजक और शास्त्री था और लेवी जो लोगों को समझा रहे थे, उन्होंने सब लोगों से कहा, “आज का दिन तुम्हारे यहोवा परमेश्वर के लिए पवित्र है, इसलिए न तो विलाप करो और न रोओ।” क्योंकि सब लोग व्यवस्था के वचन सुनकर रो रहे थे।

10तब उसने उनसे कहा, “जाओ, चिकना भोजन करो, मीठा-मीठा रस पियो, और जिसने कुछ नहीं तैयार किया उसके पास हिस्सा भेजो, क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिए पवित्र है, शोकित मत हो, क्योंकि यहोवा में आनन्दित रहना ही तुम्हारा सामर्थ्य है।”

11अतः लेवियों ने यह कहकर सब लोगों को शान्त किया, “चुप रहो क्योंकि आज का दिन पवित्र है, और शोकित मत हो।”

12तब सब लोग खाने, पीने, हिस्सा भेजने और महान् उत्सव मनाने चले गए, क्योंकि जो बातें उन्हें बताई गईं थीं, उन्हें वे समझ गए थे।

13तब दूसरे दिन समस्त प्रजा के पूर्वजों के घरानों के मुख्य पुरुष तथा याजक और लेवी लोग एज्रा शास्त्री के पास एकत्रित हुए कि व्यवस्था के वचनों को समझे।

पूरा अध्याय पढ़ें: नहेमायाह 8

संबंधित पद

  • नीतिवचन 17:22

    प्रसन्न हृदय अच्छी औषधि है, परन्तु निराश मन हड्डियों को सुखा देता है।

  • 2 कुरिन्थियों 12:8–9

    मैंने इसके विजय में प्रभु से तीन बार प्रार्थना की कि यह मुझ से दूर हो जाए।

  • सभोपदेशक 9:7

    जा, अपनी रोटी आनन्द से खा, और प्रसन्न-मन से अपनी मदिरा पी, क्योंकि परमेश्वर तेरे कामों के लिए छूट दे चुका है।

  • यशायाह 12:1–3

    उस दिन तू कहेगा, “हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं, यघपि तू मुझ पर क्रोधित हुआ था परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हो गया है और तूने मुझे शान्ति दी है।

  • यशायाह 61:10

    मैं यहोवा के कारण अति आनन्दित होऊंगा, मेरा प्राण मेरे परमेश्वर में प्रफुल्लित होगा, क्योंकि उसने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए हैं, उसने मुझे धार्मिकता के वस्त्र से ऐसे संवारा है, जैसे दूल्हा अपने आपको माला से सजाता और दुल्हन गहनों से अपना श्रृंगार करती है।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).