भजन संहिता 118:24
आज का दिन यहोवा ने बनाया है; हम इसमें आनन्दित और मग्न हो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 118
21मैं तेरा धन्यवाद करूंगा, क्योंकि तूने मेरी सुन ली है, और तू मेरा उद्धार ठहरा है।
22जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने ठुकरा दिया था, वही कोने का पत्थर बन गया।
23यह तो यहोवा की ओर से हुआ है; यह हमारी दृष्टि में अद्भुत है।
24आज का दिन यहोवा ने बनाया है; हम इसमें आनन्दित और मग्न हो।
25हे यहोवा, हमारी विनती सुन, बचा ले! हे यहोवा, हमारी विनती सुन, सुख-समृद्धि दे!
26धन्य है वह जो यहोवा के नाम से आता है! हम तुमको यहोवा के घर से आशीर्वाद देते है।
27यहोवा तो परमेश्वर है, उसने हमें प्रकाश दिया है। पर्व की बलि को वेदी के सींगों से रस्सियों द्वारा बांधो।
संबंधित पद
- यशायाह 58:13
“यदि तू सब्त के कारण अपना पैर रोके रहे अर्थात् मेरे पवित्र दिन में अपनी इच्छा पूरी न करें, और सब्त को आनन्द का तथा यहोवा के पवित्र दिन को अादर योग्य दिन माने, और उसका सम्मान करे अर्थात् अपने मार्गों; में चलने, अपनी ही इच्छा पूरी करने, और अपनी ही बातें बोलने से रुका रहे,
- नहेमायाह 8:10
तब उसने उनसे कहा, “जाओ, चिकना भोजन करो, मीठा-मीठा रस पियो, और जिसने कुछ नहीं तैयार किया उसके पास हिस्सा भेजो, क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिए पवित्र है, शोकित मत हो, क्योंकि यहोवा में आनन्दित रहना ही तुम्हारा सामर्थ्य है।”
- 2 इतिहास 20:26–28
चौथे दिन वे बराका की घाटी में इकट्ठे हुए और वहां उन्होंने यहोवा का धन्यवाद किया। और वह स्थान आज तक ‘बराका की घाटी’ कहलाता है।
- 1 राजा 8:66
अगले दिन उसने प्रजा के लोगों को विदा किया और उन्होंने राजा को धन्य कहा। फिर वे उस सब भलाई के कारण जो यहोवा ने अपने दास दाऊद और अपनी प्रजा इस्राएल से की थी, आनन्दित और मग्न होकर अपने-अपने डेरे को चले गए।
- प्रकाशितवाक्य 1:10
मैं प्रभु के दिन आत्मा में आ गया और मैंने अपने पीछे तुरही की ध्वनि-सा एक बड़ा शब्द यह कहते सुना,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).