Loading account

भजन संहिता 147:3

वह टूटे मन वालों को चंगा करता और उनके घावों की मरहम-पट्टी करता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: भजन संहिता 147

1याह की स्तुति करो! क्योंकि अपने परमेश्वर का भजन गाना अच्छा है, यह मनभावना है और उसकी स्तुति करना उचित है।

2यहोवा यरूशलेम को बनाता है, वह इस्राएल के निकाले हुओं को इकट्ठा करता है।

3वह टूटे मन वालों को चंगा करता और उनके घावों की मरहम-पट्टी करता है।

4वह तारों की संख्या को गिनता और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।

5हमारा प्रभु महान् और अति सामर्थी है; उसका ज्ञान असीम है।

6यहोवा पीड़ित को सम्भालता है; और दुष्ट को मिट्टी में मिला देता है।

पूरा अध्याय पढ़ें: भजन संहिता 147

संबंधित पद

  • अय्यूब 5:18

    क्योंकि वही घायल करता और वही पट्टी भी बांधता है, वही मारता, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है।

  • यिर्मयाह 33:6

    देखो, मैं इन नगर को स्वास्थ्य और चंगाई दूंगा और मेैं उनको चंगा करूंगा, और मैं उन पर सच्चाई और शान्ति को बहुतायत से प्रकट करूंगा।

  • यशायाह 61:1

    प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;

  • लूका 4:18

    “प्रभु का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि उसने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है। उसने मुझे भेजा है कि मैं बन्दियों को छुटकारे का, और अन्धों को दृष्टि पाने का सन्देश दूं और दलितों को छुड़ाऊं,

  • होशे 6:1–2

    “आओ, हम यहोवा के पास लौट चलें क्योंकि उसने फाड़ा तो है, पर वही हमें चंगा भी करेगा; उसने हमें घायल तो किया, पर वही पट्टी भी बान्धेगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).