भजन संहिता 32:8
मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है उसमें तेरी अगुवाई करूंगा, मैं अपनी दृष्टि तुझ पर लगाए रखकर तुझे सम्मति दूंगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 32
5मैंने तेरे सामने अपना पाप मान लिया और अपना अधर्म न छिपाया। मैंने कहा, “मैं अपने अपराध यहोवा के सामने मान लूँगा,” तब तूने मेरे पाप के दोष को क्षमा कर दिया।
6इसलिए तेरा प्रत्येक भक्त ऐसे समय में तुझसे प्रार्थना करे जब तू मिल सकता हैः निश्चय ही जल की बड़ी बाढ़ भी उस तक न पहुंचेगी।
7तू मेरे छिपने का स्थान है, तू मुझे संकट से बचाए रखता है; तू मुझे छुटकारे के गीतों से घेरे रहता है। सेला।
8मैं तुझे बुद्धि दूँगा और जिस मार्ग पर तुझे चलना है उसमें तेरी अगुवाई करूंगा, मैं अपनी दृष्टि तुझ पर लगाए रखकर तुझे सम्मति दूंगा।
9घोड़े और खच्चर के समान न बन जिनमें समझ नहीं होती- उन्हें काबू करने के लिए उनके साज में लगाम और रास होती है। अन्यथा वे तेरे वश में नहीं आने के
10दुष्ट को तो बहुत दुख होते हैं, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह करुणा से घिरा रहेगा।
11हे धर्मियों, यहोवा में आनन्दित और मग्न रहो! और हे सब सीधे मन वालो, आनन्द से जय-जयकार करो!
संबंधित पद
- नीतिवचन 3:5–6
तू सम्पूर्ण हृदय से यहोवा पर भरोसा रखना, और अपनी समझ का सहारा न लेना।
- मत्ती 11:29
मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
- नीतिवचन 8:10–11
चांदी नहीं, पर मेरी शिक्षा को ग्रहण कर, उत्तम सोने की अपेक्षा ज्ञान को प्राप्त कर।
- यशायाह 49:10
वे न तो भूखे होंगे और न प्यासे, न उन्हें झुलसाने वाली धूप या लू से कुछ हानि होगी, क्योंकि जिसने उन पर तरस खाया है वही उनकी अगुवाई करेगा और उन्हें जल के सोतों के पास ले जाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).