प्रकाशितवाक्य 21:5
तब जो सिंहासन पर बैठा था, उसने कहा, “देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं!” फिर उसने कहा, “लिख, क्योंकि ये वचन विश्वसनीय और सत्य है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: प्रकाशितवाक्य 21
2फिर मैंने पवित्र नगरी, नए यरूशलेम को परमेश्वर की ओर से स्वर्ग से उतरते देखा; वह ऐसी सजाई गई थी जैसी दुल्हिन अपने पति के लिए सिंगार किए हो।
3तब मैंने सिंहासन से एक ऊंची आवाज़ को यह कहते सुना, “देखो, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है, वह उनके मध्य निवास करेगा। वे उसके लोग होंगे तथा परमेश्वर स्वयं उनके मध्य रहेगा,
4और वह उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; फिर न कोई मृत्यु रहेगी न कोई शोक, न विलाप और न पीड़ा रहेगी। पहिली बातें बीत गई है।
5तब जो सिंहासन पर बैठा था, उसने कहा, “देख, मैं सब कुछ नया कर देता हूं!” फिर उसने कहा, “लिख, क्योंकि ये वचन विश्वसनीय और सत्य है।”
6उसने मुझ से फिर कहा, “हो चुका। मैं अलफा और ओमेगा, आदि और अन्त हू। जो प्यासा हो उसे मैं जीवन के जल के सोते से मुफ्ऱत पिलाऊंगा।
7जो जय प्राप्त करे वह इन बातों का वारिस होगा, और मैं उसका परमेश्वर होऊंगा और वह मेरा पुत्र होगा।
8परन्तु डरपोकों, अविश्वासियों, घृणितों, हत्यारों, व्यभिचारियों जादूगरों, मूर्तिपूजकों और सब झूठों का भाग उस झील में होगा जो आग और गंधक से जलती रहती है। यह दूसरी मृत्यु है।”
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 5:17
इसलिए यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गईं। देखो, नई बातें आ गई है।
- यशायाह 42:9
देखो, पहले की बातें तो बीतने पर हैं, अब मैं नई बातें बताता हू। उनके होने से पहले ही मैं तुमको सुनाता हू।”
- यशायाह 43:19
देखो मैं एक नया काम करूंगा। वह अभी प्रकट होगा। क्या तुम उससे अनजान ही बने रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और मरुभूमि में नदियां बहाऊंगा।
- प्रकाशितवाक्य 19:9
फिर उसने मुझ से कहा “लिख, ‘धन्य हैं वे जो मेमने के विवाह के भोज में आमंत्रित हैं’।” उसने मुझ से कहा, “ये परमेश्वर के सत्य वचन है।”
- प्रकाशितवाक्य 4:2
मैं तुरन्त आत्मा में आ गया, और देखो, स्वर्ग में एक सिंहासन रखा था और उस पर कोई बैठा हुआ था।
- प्रकाशितवाक्य 20:11
फिर मैंने एक बड़ा श्वेत सिंहासन और उसे देखा जो उस पर बैठा था। उसकी उपस्थ्तिि से आकाश और पृथ्वी भाग गए और उन्हें कोई स्थान न मिला।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).