रोमियों 1:17
क्योंकि इसमें परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिए प्रकट होती है; जैसा कि लिखा है, “परन्तु धर्मी मनुष्य विश्वास से जीवित रहेगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: रोमियों 1
14मैं यूनानियों और बर्बरों, बुद्धिमानों और निर्बुद्धियों, दोनों का ट्ठणी हूँ।
15इसलिए, जहां तक मेरा सम्बन्ध है, मैं तुम्हें भी जो रोम में हो सुसमाचार सुनाने के लिए उत्सुक हूँ।
16मैं सुसमाचार से लज्जित नहीं होता, क्योंकि यह प्रत्येक विश्वास करने वाले-पहले यहूदी और फिर यूनानी-के लिए उद्धार के निमित्त परमेश्वर का सामर्थ्य है।
17क्योंकि इसमें परमेश्वर की धार्मिकता विश्वास से और विश्वास के लिए प्रकट होती है; जैसा कि लिखा है, “परन्तु धर्मी मनुष्य विश्वास से जीवित रहेगा।”
19परमेश्वर से सम्बन्धित ज्ञान मनुष्यों पर प्रकट है, क्योंकि परमेश्वर ने इसे उन पर प्रकट किया है। इसलिए परमेश्वर का प्रकोप मनुष्यों की समस्त अभक्ति और अधार्मिकता पर स्वर्ग से प्रकट हो रहा है, क्योंकि वे सत्य को अधर्म से दबाए रखते है।
20क्योंकि जगत की सृष्टि से ही परमेश्वर के अदृशय गुण, अनन्त सामर्थ्य और परमेश्वरत्व उसकी रचना के द्वारा समझे जाकर स्पष्ट दिखाई देते हैं, इसलिए उनके पास कोई बहाना नही।
संबंधित पद
- हबक्कूक 2:4
देख, घमंडी का मन सीधा नहीं है, परन्तु धर्मीजन अपने विश्वास से जीवित रहेगा।
- गलातियों 3:11
इसलिए यह स्पष्ट है कि व्यवस्था द्वारा परमेश्वर की दृष्टि में कोई धर्मी नहीं ठहरता, क्योंकि ‘‘धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा।’’
- इब्रानियों 10:38
मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, परन्तु यदि वह पीछे हटे तो मेरे मन को प्रसन्नता नहीं होगी।
- फिलिप्पियों 3:9
और मैं मसीह में पाया जाऊ। यह अपनी उस धार्मिकता से नहीं जो व्यवस्था से उत्पन्न होती है, परन्तु उस धार्मिकता से जो मसीह पर विश्वास करने से मिलती है, अर्थात् उस धार्मिकता से जो केवल विश्वास के आधार पर परमेश्वर से प्राप्त होती है,
- इब्रानियों 11:6–7
विश्वास के बिना उसे प्रसन्न करना असम्भव है, क्योंकि जो कोई परमेश्वर के पास आता है, उसके लिए यह विश्वास करना आवश्यक है कि वह है, और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।
- रोमियों 9:30
तब हम क्या कहें? कि गै़रयहूदियों ने, जो धार्मिकता की खोज नहीं करते थे, धार्मिकता प्राप्त कर ली, अर्थात् वह धार्मिकता जो विश्वास से है;
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).