जकर्याह 9:9
हे सिय्योन की पुत्री, अति आनन्दित हो, हे यरूशलेम की पुत्री जय-जयकार कर! देख, तेरा राजा तेरे पास आता है, वह धार्मिकता और उद्धार से सम्पन्न है, वह नम्र है और गदहे पर अर्थात् गदही के बच्चे, वरन् लद्दू के बच्चे पर बैठा है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: जकर्याह 9
6अश्दोद में विजातीय वास करेंगे, तथा मैं पलिश्तियों के घमंड को चूर कर दूंगा।
7मैं उनके मुख से लहू का दाग मिटा दूंगा, तथा उनकी घृणित वस्तुओं को उनके दातों के बीच से निकाल दूंगा तब वे भी हमारे परमेश्वर के लिए बचे हुए लोग ठहरेंगे तथा यहूदा के एक घराने के समान हो जाएंगे, और एक्रोन के लोग यबूसियों के समान होंगे।
8परन्तु मैं अपने भवन के चारों ओर उस सेना के कारण छावनी किए रहूंगा जो वहां से होकर आती-जाती है। तब कोई अत्याचारी फिर कभी उन पर आक्रमण नहीं करेगा क्योंकि अब मैंने स्वयं अपनी आंखों से देख लिया है।
9हे सिय्योन की पुत्री, अति आनन्दित हो, हे यरूशलेम की पुत्री जय-जयकार कर! देख, तेरा राजा तेरे पास आता है, वह धार्मिकता और उद्धार से सम्पन्न है, वह नम्र है और गदहे पर अर्थात् गदही के बच्चे, वरन् लद्दू के बच्चे पर बैठा है।
10मैं एप्रैम के रथ और यरूशलेम के घोड़े नष्ट करूंगा, और युद्ध के धनुष तोड़ डाले जाएंगे। वह जाति-जाति के लोगों से शान्ति की बातें कहेगा, उसका राज्य समुद्र से समुद्र तक, तथा महानद से लेकर पृथ्वी के छोर तक होगा।
11तेरे विषय में यह कि तेरे साथ अपनी वाचा के लहू के कारण मैंने तेरे बन्दियों को सूखे गड्ढे में से स्वतंत्र किया है।
12हे आशा रखने वाले बन्दियों, गढ़ में लौट आओ, मैं आज ही घोषित करता हूं कि मैं तुम्हें बदले में दो गुणा लौटा दूंगा।
संबंधित पद
- मत्ती 21:4–7
यह इसलिए हुआ कि जो वचन नबी के द्वारा कहा गया था, वह पूरा होः
- सपन्याह 3:14–15
हे सिय्योन की बेटी, हर्ष से पुकार! हे इस्राएल, जय-जयकार कर। हे यरूशलेम की पुत्री, अपने सम्पूर्ण मन से आनन्दित और हर्षित हो!
- यूहन्ना 12:13–16
तब लोग खजूर की डालियां लेकर उससे भेंट करने निकले और पुकारने लगे, “होशन्ना! धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, अर्थात् इस्राएल का राजा।”
- जकर्याह 2:10
हे सिय्योन की पुत्री, आनन्द से गा, और हर्षित हो; क्योंकि देख, मैं आ रहा हूं और तेरे मध्य वास करूंगा, यहोवा की यही वाणी है।
- यिर्मयाह 23:5–6
यहोवा की वाणी है, “देखो, वे दिन आने वाले हैं जब मैं दाऊद के कुल से एक धर्मी अंकुर उगाऊंगा। वह राजा बनकर राज्य करेगा, और बुद्धिमानी से कार्य करेगा। वह देश में न्याय और धार्मिकता से शासन करेगा।
- लूका 19:37–38
अब, जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा तो चेलों की सारी भीड़ उन सब सामर्थ्य के कामों के लिए जो उन्होंने देखे थे, बड़े आनन्द के साथ ऊँची आवाज़ में परमेश्वर की स्तुति करने लगीः
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).