सपन्याह 3:17
यहोवा तेरा परमेश्वर तेरे मध्य है, वह बचाने वाला पराक्रमी योद्धा है। वह तेरे कारण हर्षित होगा, वह अपने प्रेम के कारण चुप रहेगा, वह हर्ष से जय जयकार करता हुआ तेरे कारण आनन्दित होगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: सपन्याह 3
14हे सिय्योन की बेटी, हर्ष से पुकार! हे इस्राएल, जय-जयकार कर। हे यरूशलेम की पुत्री, अपने सम्पूर्ण मन से आनन्दित और हर्षित हो!
15यहोवा ने, तेरे विरुद्ध दण्ड का आदेश दूर कर दिया है उसने तेरे शत्रुओं को भी मार्ग से हटा दिया है इस्राएल का राजा, यहोवा तेरे मध्य है अब तू विपत्ति से कभी भयभीत न होगी।
16उस दिन यरूशलेम से कहा जाएगा; “हे सिय्योन मत डर; तेरे हाथ ढीले न पड़े।
17यहोवा तेरा परमेश्वर तेरे मध्य है, वह बचाने वाला पराक्रमी योद्धा है। वह तेरे कारण हर्षित होगा, वह अपने प्रेम के कारण चुप रहेगा, वह हर्ष से जय जयकार करता हुआ तेरे कारण आनन्दित होगा।
18मैं उन लोगों को इकट्ठा करूंगा, जो ठहराए गए पर्व न मना सकने के कारण खेदित हैं, हे सिय्योन, वे तेरे हैं; देश निकाले की नामधराई उन्हें बोझ जान पड़ती है।
19उस समय मैं तुम पर अत्याचार करने वालों को दण्ड दूंगा; मैं लंगड़ों को बचाऊंगा और बहिष्कृत लोगों को इकट्ठा करूंगा, मैं उनकी लज्जा को बदलकर सारी पृथ्वी पर उनकी कीर्ति फैलाऊंगा।
20उस समय मैं तुम्हें इकट्ठा करूंगा और तुम्हें ले आऊंगा जब मैं तुम्हारी आंखों के सामने तुम्हारी धन-सम्पत्ति लौटा दूंगा तब सारी पृथ्वी के सामने मैं निश्चय, तुम्हारी कीर्ति और प्रशंसा फैलाऊंगा, यहोवा का यही वचन है।
संबंधित पद
- इब्रानियों 7:25
अतः जो उसके द्वारा परमेश्वर के समीप आते हैं, वह उनका पूरा पूरा उद्धार करने में समर्थ है, क्योंकि वह उनके लिए निवेदन करने को सर्वदा जीवित है।
- यशायाह 62:4–5
आगे को तू “अजूवाह” न कहलाएगी, न ही तेरी भूमि “शमामाह” कहलाएगी, परन्तु तू “हेप्सीबा” और तेरी भूमि “ब्यूला” कहलाएगी, क्योंकि यहोवा तुझ से प्रसन्न है, और उसके लिए तेरी भूमि सुहागिन होगी।
- यिर्मयाह 32:41
और मैं आनन्दपूर्वक उनकी भलाई करूंगा और अपने सम्पूर्ण मन और सम्पूर्ण प्राण से सचमुच उन्हें इस देश में स्थापित करूंगा।
- यशायाह 12:2
देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).