Loading account

1 कुरिन्थियों 15:4

और गाड़ा गया, तथा पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा,

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 कुरिन्थियों 15

1हे भाइयो, अब मैं तुम्हें वही सुसमाचार सुनाता हूं जिसका मैंने तुम्हारे मध्य प्रचार किया, जिसे तुमने ग्रहण भी किया और जिसमें तुम स्थिर हो,

2जिसके द्वारा तुम उद्धार भी पाते हो, इस शर्त पर कि तुम उस वचन को जिसका मैंने तुम्हारे मध्य प्रचार किया दृढ़ता से थामे रहो-अन्यथा तुम्हारा विश्वास करना व्यर्थ हुआ।

3मैंने यह बात जो मुझ तक पहुंची थी उसे सब से मुख्य जानकर तुम तक भी पहुंचा दी, कि पवित्रशास्त्र के अनुसार मसीह हमारे पापों के लिए मरा,

4और गाड़ा गया, तथा पवित्रशास्त्र के अनुसार तीसरे दिन जी भी उठा,

5तब वह कैफा को, और फिर बारहों को दिखाई दिया।

6इसके पश्चात् वह पांच सौ से अधिक भाइयों को एक साथ दिखाई दिया, जिनमें से अधिकांश अब तक जीवित हैं, पर कुछ सो गए।

7तब वह याकूब को दिखाई दिया, और फिर सब प्रेरितों को,

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 कुरिन्थियों 15

संबंधित पद

  • होशे 6:2

    दो दिन के पश्चात् वह हमें नया बल देगा वरन् तीसरे दिन हमें उठा खड़ा करेगा कि हम उसके सम्मुख जीवित रहे।

  • मत्ती 12:40

    क्योंकि जैसे योना तीन दिन और तीन रात विशाल मच्छ के पेट में रहा, उसी प्रकार मनुष्य का पुत्र भी तीन दिन और तीन रात पृथ्वी के गर्भ में रहेगा।

  • प्रेरितों के काम 13:29–37

    जब उन्होंने उसके विषय में लिखी हुई सब बातें पूरी कर लीं, तब उसे क्रूस पर से उतार कर क़ब्र में रख दिया।

  • प्रेरितों के काम 26:22–23

    इस प्रकार परमेश्वर की ओर से सहायता पाकर मैं आज तक बना हुआ हूँ और छोटे-बड़े सब के सम्मुख गवाही देता हूँ, और जो बातें नबियों और मूसा ने कही हैं कि वे होने वाली है उनकों छोड़ कुछ नहीं कहता।

  • यशायाह 53:9–12

    उसकी कब्र दुष्ट मनुष्यों के साथ ठहराई गई, फिर भी मृत्यु के समय वह धनवान का संगी हुआ, यघपि उसने किसी प्रकार का उपद्रव न किया था, और न उसके मुंह से कोई छल की बात निकली थी।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).