Loading account

1 यूहन्ना 3:1

देखो, पिता ने हमें कैसा महान् प्रेम प्रदान किया है कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएं; और वही हम है। इस कारण संसार हमें नहीं जानता, क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 यूहन्ना 3

1देखो, पिता ने हमें कैसा महान् प्रेम प्रदान किया है कि हम परमेश्वर की सन्तान कहलाएं; और वही हम है। इस कारण संसार हमें नहीं जानता, क्योंकि संसार ने उसे भी नहीं जाना।

2प्रियो, हम परमेश्वर की सन्तान हैं, और अब तक यह प्रकट नहीं हुआ कि हम क्या होंगे। पर यह जानते हैं कि जब वह प्रकट होगा तो हम उसके सदृश होंगे, क्योंकि हम उसको ठीक वैसा ही देखेंगे जैसा वह है।

3प्रत्येक जो उस पर ऐसी आशा रखता है, वह अपने आप को वैसा ही पवित्र करता है जैसा कि वह पवित्र है।

4प्रत्येक जो पाप करता है वह व्यवस्था का उल्लंघन करता है; क्योंकि पाप व्यवस्था का उल्लंघन है।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 यूहन्ना 3

संबंधित पद

  • यूहन्ना 1:12

    परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास करते हैं-

  • गलातियों 3:26

    क्योंकि तुम सब उस विश्वास के द्वारा जो मसीह यीशु पर है, परमेश्वर की सन्तान हो।

  • 2 कुरिन्थियों 6:18

    और मैं तुम्हारा पिता होऊंगा और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे।” सर्वशक्तिमान प्रभु यह कहता है।

  • गलातियों 4:5–6

    कि जो लोग व्यवस्था के अधीन हैं उन्हें मूल्य चुकाकर छुड़ा ले और हम को लेपालक पुत्र होने का अधिकर प्राप्त हो।

  • यूहन्ना 3:16

    “क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, कि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।

  • यूहन्ना 17:25

    हे धार्मिक पिता, यघपि संसार ने तुझे नहीं जाना, फिर भी मैंने तुझे जाना, और इन्होंने भी जाना है कि तूने ही मुझे भेजा है,

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).