Loading account

1 यूहन्ना 5:14

और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: 1 यूहन्ना 5

11वह साक्षी यह है कि परमेश्वर ने हमें अनन्त जीवन दिया है, और यह जीवन उसके पुत्र में है।

12जिसके पास पुत्र है उसके पास जीवन है; जिसके पास परमेश्वर का पुत्र नहीं उसके पास वह जीवन भी नही।

13मैंने तुमको जो परमेश्वर के पुत्र के नाम पर विश्वास करते हो, ये बातें इसलिए लिखी हैं कि तुम जानो कि अनन्त जीवन तुम्हारा है।

14और जो साहस हमें उसके सम्मुख होता है वह यह हैः कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ मांगें, तो वह हमारी सुनता है।

15यदि हम जानते हैं कि जो कुछ हम उस से मांगते हैं वह हमारी सुनता है, तो यह भी जानते हैं कि जो कुछ हमने उस से मांगा वह हमें प्राप्त हो चुका है।

16यदि कोई अपने भाई को ऐसा पाप करते देखे जिसका परिणाम मृत्यु न हो, तो वह प्रार्थना करे और परमेश्वर उसके कारण उन्हें जिन्होंने ऐसा पाप किया हो जिसका परिणाम मृत्यु नहीं है, जीवन देगा। ऐसा पाप तो है जिसका परिणाम मृत्यु है; मैं यह नहीं कहता कि वह इस बात के लिए निवेदन करे।

17सब प्रकार की अधार्मिकता पाप है, परन्तु ऐसा पाप भी है जिसका परिणाम मृत्यु नहीं होता।

पूरा अध्याय पढ़ें: 1 यूहन्ना 5

संबंधित पद

  • यूहन्ना 14:13

    और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही करूँगा कि पुत्र में पिता की महिमा हो।

  • यिर्मयाह 29:12–13

    तब तुम मुझे पुकारोगे और मेरे पास आकर मुझसे प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा।

  • यिर्मयाह 33:3

    ‘ मुझसे प्रार्थना कर और मैं तेरी सुनूंगा, मैं तुझे बड़ी बड़ी और गूढ़ बातें बताऊंगा जिन्हें तू नहीं जानता।

  • 1 यूहन्ना 3:21–22

    प्रियो, यदि हमारा हृदय हमें दोषी न ठहराए, तो परमेश्वर के सम्मुख हमें साहस होता है;

  • यूहन्ना 15:7

    यदि तुम मुझमें बने रहो, और मेरे वचन तुममें बने रहें तो जो चाहो मांगो, और वह तुम्हारे लिए हो जाएगा।

  • मत्ती 7:7–11

    “मांगों तो तुम्हें दिया जाएगा, ढूंढो तो तुम पाओगे, खटखटाओ तो तुम्हारे लिए खोला जाएगा।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).