Loading account

निर्गमन 20:8

“विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिए स्मरण रखना।

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: निर्गमन 20

5न तो तू उनको दण्डवत् करना और न ही उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला परमेश्वर हूं; जो मुझसे बैर करते हैं उनकी सन्तान को तीसरी और चौथी पीढ़ी तक बापदादों की दुष्टता का दण्ड देता हू।

6जो मुझसे प्रेम रखते हैं और मेरी आज्ञाओं का पालन करते हैं, उन हजारों-हजार पर करुणा करता हू।

7“तू अपने परमेश्वर यहोवा का नाम व्यर्थ न लेना क्योंकि जो यहोवा का नाम व्यर्थ लेता है, उसको यहोवा दण्ड दिए बिना नहीं छोड़ेगा।

8“विश्रामदिन को पवित्र मानने के लिए स्मरण रखना।

9छः दिन तक तू परिश्रम करके अपना सब काम कर लेना,

10परन्तु सातवाँ दिन तेरे परमेश्वर यहोवा का विश्रामदिन है। उसमें तू कुछ भी काम न करना, न तो तू, न तेरा पुत्र, न तेरी पुत्री, न तेरा दास, न तेरी दासी, न तेरे पशु, न तेरे साथ ठहरा हुआ कोई परदेशी।

11क्योंकि यहोवा ने छः दिन में आकाश और पृथ्वी, समुद्र और जो कुछ उनमें है, सबको बनाया और सातवें दिन विश्राम किया, इसलिए यहोवा ने विश्रामदिन को आशीष दी और उसे पवित्र ठहराया।

पूरा अध्याय पढ़ें: निर्गमन 20

संबंधित पद

  • लैव्यवस्था 26:2

    तुम मेरे सब्तों को मानना और मेरे पवित्रस्थान का आदर करना, मैं यहोवा हू।

  • लैव्यवस्था 19:3

    तुम सब अपनी-अपनी मां और अपने-अपने पिता का भय मानना और मेरे सब्त के दिनों को मानना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं

  • निर्गमन 31:13–16

    “तू तो इस्राएलियों से यह कहना, ‘तुम मेरे सब्त के दिनों को अवश्य मानना, क्योंकि मेरे और तुम्हारे बीच यह एक चिह्न ठहरे, जिससे तुम जानो कि मैं ही यहोवा हूं जो तुम्हें पवित्र करता हू।

  • उत्पत्ति 2:3

    तब परमेश्वर ने सातवें दिन को आशीषित किया और उसे पवित्र ठहराया, क्योंकि उस दिन सृष्टि के समस्त कार्य से जो उसने रचा और बनाया परमेश्वर ने विश्राम किया।

  • लैव्यवस्था 23:3

    छः दिन काम किया जाए, परन्तु सातवां दिन सब्त अर्थात् पूर्ण विश्राम और पवित्र सभा का दिन है। तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना, क्योंकि यह तुम्हारे सब घरों में यहोवा के लिए विश्राम का दिन होगा।

  • लैव्यवस्था 19:30

    तुम मेरे सब्त के दिनों को मानना और मेरे पवित्रस्थान का आदर करना। मैं यहोवा हू।

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).