निर्गमन 33:14
उसने कहा, “मैं तेरे साथ-साथ चलूंगा, और मैं तुझे विश्राम दूँगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: निर्गमन 33
11यहोवा मूसा से आमने-सामने इस प्रकार बातें करता था, जिस प्रकार कोई मनुष्य अपने मित्र से बातें करता है। जब मूसा छावनी में लौट आता, तब उसका सेवक, नून का नवजवान पुत्र यहोशू तम्बू से बाहर नहीं निकलता था।
12तब मूसा ने यहोवा से कहा, “देख, तू मुझसे कहता है, ‘इन लोगों को ले चल।’ परन्तु तूने मुझे यह नहीं बताया कि तू मेरे साथ किसको भेजेगा। फिर भी, तूने कहा है, ‘मैं तुझे नाम से जानता हूं, और तू मेरी कृपा-दृष्टि का पात्र भी है।’
13इसलिए अब मैं तुझसे विनती करता हूं, यदि तेरी कृपा-दृष्टि मुझ पर है तो मुझे अपने मार्ग समझा दे कि मैं तुझे जान सकूं जिससे मैं तेरी कृपा-दृष्टि प्राप्त कंरू। यह भी ध्यान रख कि यह जाति तेरी ही प्रजा है।”
14उसने कहा, “मैं तेरे साथ-साथ चलूंगा, और मैं तुझे विश्राम दूँगा।”
15तब उसने उससे कहा, “यदि तू हमारे साथ न जाए, तो हमें यहां से आगे न ले जा।
16क्योंकि, तब यह कैसे ज्ञात हो सकेगा कि न केवल मैंने तेरी कृपा-दृष्टि प्राप्त की है, परन्तु तेरी प्रजा ने भी? क्या इससे नहीं, कि तू हमारे संग-संग चले, जिससे कि मैं और तेरी प्रजा, उन सब लोगों से अलग ठहरें जो इस पृथ्वी पर हैं?”
17तब यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं यह काम भी जिसके विषय में तूने कहा है, करूँगा; क्योंकि तूने मेरी कृपा-दृष्टि प्राप्त की है, और मैं तुझे नाम से जानता हू।”
संबंधित पद
- मत्ती 11:28
हे सब थके और बोझ से दबे लोगो, मेरे पास आओः मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
- यहोशू 1:5
तेरे जीवन भर कोई भी मनुष्य तेरे सामने ठहर नहीं सकेगा। जिस प्रकार मैं मूसा के साथ रहा उसी प्रकार तेरे साथ भी रहूंगा। न तो मैं तुझे धोखा दूंगा और न त्यागूंगा।
- यहोशू 21:44
और उसने उनके पूर्वजों से जिन बातों की शपथ खाई थी उन सबके अनुसार उसने उनको चारों ओर से विश्राम दिया। उनके शत्रुओं में से कोई भी उनके सामने टिक न सका। यहोवा ने उनके सब शत्रुओं को उनके वश में कर दिया।
- यशायाह 63:9
उनके सब दुखों में उसने भी दुख उठाया, और उसकी उपस्थिति के स्वर्गदूत ने उनका उद्धार किया। अपने प्रेम और अपनी दया में उसने उन्हें छुड़ाया, और उठाया, तथा वह प्राचीनकाल से उन्हें लिए फिरा।
- इब्रानियों 4:8–9
क्योंकि यदि यहोशू ने उन्हें विश्राम दिया होता, तो वह इसके पश्चात् आने वाले किसी और दिन की चर्चा न करता।
- यहोशू 22:4
अब तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे भाइयों को अपने वचन के अनुसार विश्राम दिया है। इसलिए अब तुम अपने-अपने तम्बू में, अपने निज भाग के देश को लौट जाओ जिसे यहोवा के दास मूसा ने तुम्हें यरदन के उस पार दिया है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).