यशायाह 25:8
वह मृत्यु को सदा के लिए निगल लेगा, तथा प्रभु यहोवा सबके चेहरों से आंसू पोंछ डालेगा और अपनी प्रजा की निन्दा समस्त पृथ्वी पर से दूर करेगा; क्योंकि यहोवा ने ऐसा ही कहा है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 25
5जैसे जल को गर्मी सुखा देती है, वैसे ही तू विदेशियों के कोलाहल को शान्त कर देता है। जैसे बादल की छाया से गरमी कम हो जाती है वैसे ही निर्दयी के गीत शान्त कर दिए जाते है।
6सेनाओं का यहोवा इस पर्वत पर समस्त जातियों के लिए एक विशाल भोज का प्रबन्ध करेगा; इस भोज में पुरानी मदिरा, उत्तम से उत्तम चिकना भोजन तथा निथरी हुई पुरानी मदिरा होगी।
7और वह इसी पर्वत पर सब जातियों के लोगों पर पड़े पर्दे को, हां, सब देशों पर डाले गए घूंघट को हटा देगा।
8वह मृत्यु को सदा के लिए निगल लेगा, तथा प्रभु यहोवा सबके चेहरों से आंसू पोंछ डालेगा और अपनी प्रजा की निन्दा समस्त पृथ्वी पर से दूर करेगा; क्योंकि यहोवा ने ऐसा ही कहा है।
9उस दिन इस प्रकार कहा जाएगा, “देखो, यह हमारा परमेश्वर है जिसकी बाट हम जोहते आए हैं कि वह हमारा उद्धार करे। यही यहोवा है जिसकी हम बाट जोहते आए हैं: आओ, हम उसके किए हुए उद्धार के कारण आनन्द मनाएं और मग्न हो।”
10क्योंकि यहोवा का हाथ इस पर्वत पर सर्वदा बना रहेगा। जैसे पुआल घूरे के पानी में रौंदा जाता है वैसे ही मोआब अपने स्थान में रौंदा जाएगा।
11और वह उसमें अपने हाथ इस प्रकार फैलाएगा जैसे तैराक तैरने के लिए फैलाता है, परन्तु यहोवा उसके हाथों की चतुर युक्तियों तथा उसके गर्व दोनों को निष्फल कर देगा।
संबंधित पद
- प्रकाशितवाक्य 21:4
और वह उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा; फिर न कोई मृत्यु रहेगी न कोई शोक, न विलाप और न पीड़ा रहेगी। पहिली बातें बीत गई है।
- प्रकाशितवाक्य 7:17
क्योंकि मेमना जो सिंहासन के मध्य है, उनका चरवाहा होगा। और जीवन-जल के सोतों के पास वह उनकी अगुवाई करेगा, और परमेश्वर उनकी आंखों से सब आंसू पोंछ डालेगा।”
- 1 कुरिन्थियों 15:54
परन्तु जब यह नाशमान, अविनाश को पहन लेगा और यह मरणशील अमरता को पहन लेगा, तो यह लिखा हुआ वचन पूरा हो जाएगाः ‘‘मृत्यु को विजय ने निगल लिया है।
- होशे 13:14
मैं उन्हें अधोलोक के हाथ से छुड़ा लूंगा, मैं उन्हें मृत्यु से छुटकारा दूंगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहां रही? हे अधोलोक, तेरा डंक कहां? मेरी दृष्टि से करफ़णा ओझल हो जाएगी।
- 1 कुरिन्थियों 15:26
सब से अन्तिम शत्रु जिसका अन्त किया जाएगा वह मृत्यु है।
- यशायाह 35:10
यहोवा के छुड़ाए हुए लौटकर जय-जयकार करते हुए सिय्योन में आएंगे, उनका मुकुट अनन्तकाल का आनन्द होगा। वे हर्ष और आनन्द पाएंगे तथा शोक और आहें भरना दूर हो जाएगा।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).