यशायाह 43:18
“बीती हुई बातों का स्मरण न करो न भूतकाल की बातों पर सोच-विचार करो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यशायाह 43
15मैं यहोवा, तुम्हारा पवित्र, इस्राएल का सृजनहार, तुम्हारा राजा हू।”
16जो समुद्र में मार्ग और प्रचण्ड धारा में पथ बनाता है,
17जो रथों और घोड़ों को, सेना और शूरवीरों को ले आता है-वे तो एक साथ लेट गए और फिर उठ नहीं पाते, वे बुझ गए और बत्ती के समान विलुप्त हो गए हैं-वह यहोवा यों कहता हैः
18“बीती हुई बातों का स्मरण न करो न भूतकाल की बातों पर सोच-विचार करो।
19देखो मैं एक नया काम करूंगा। वह अभी प्रकट होगा। क्या तुम उससे अनजान ही बने रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊंगा और मरुभूमि में नदियां बहाऊंगा।
20वन पशु, हां, गीदड़ और शुतुर्मुर्ग भी मेरी महिमा करेंगे, क्योंकि मैंने अपनी चुनी हुई प्रजा के पीने के लिए जंगल में जल दिया तथा मरुभमि में नदियां बहाई है।
21जिस प्रजा को मैंने अपने लिए बनाया है, वह मेरा गुणानुवाद करेगी।
संबंधित पद
- यशायाह 65:17
“क्योंकि देखो, मैं नया आकाश और नई पृथ्वी को सृजता हूं; और पहली बातें स्मरण न की जाएंगी अथवा सोच-विचार में भी न आएंगी।
- 2 कुरिन्थियों 3:10
वास्तव में वह जो तेज था, अब उस तेज के सम्मुख जो उससे बढ़कर तेजस्वी है निस्तेज हो गया,
- 1 इतिहास 16:12
उसके किए हुए अद्भुत कार्यों को, वरन् उसके आश्चर्यकर्मों तथा उसके मुंह के वचनों को स्मरण करो,
- व्यवस्थाविवरण 8:2
फिर तू उस सम्पूर्ण मार्ग को स्मरण रखना जिस पर इन चालीस वर्षोर्ं तक तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे इस जंगल में से इसलिए ले आया है कि वह तुझको नम्र करे तथा जांचकर यह जान ले कि तेरे मन में क्या है और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा या नही।
- यशायाह 46:9
प्राचीनकाल की बातें स्मरण करो जो आरम्भ ही से हैं, क्योंकि मैं ही परमेश्वर हूँ, अन्य कोई नही। मैं ही परमेश्वर हूँ, और मेरे तुल्य कोई नहीं है।
- यिर्मयाह 16:14–15
यहोवा यों कहता है, “देखो, ऐसे दिन आने वाले हैं जबकि कभी फिर यह नहीं कहा जाएगा, ‘यहोवा के जीवन की सौगंध जो इस्राएल की सन्तान को मिस्र देश से छुड़ा ले आया।’
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).