Loading account

यशायाह 52:7

पर्वतों पर उसके पैर क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है; जो शान्ति की बातें सुनाता और भलाई का शुभ संदेश लाता और उद्धार का संदेश देता है और सिय्योन से कहता है, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है!”

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: यशायाह 52

4प्रभु यहोवा यों कहता हैः “पहले तो मेरी प्रजा मिस्र में परदेशी होकर रहने गई थी, तब अश्शूरियों ने उन पर अकारण अत्याचार किया।”

5यहोवा की यह वाणी हैः “अब यहां मेरा क्या रहा, जबकि मेरी प्रजा अकारण ही हर ली गई है?” यहोवा यह भी कहता हैः “जो उन पर प्रभुता करते हैं, वे ठट्टा करते हैं, और मेरे नाम की निन्दा दिन भर होती रहती है।

6अतः मेरी प्रजा मेरा नाम जान लेगी। वह उस दिन यह भी जान लेगी कि मैं, हां, मैंने ही यह कहा है।”

7पर्वतों पर उसके पैर क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है; जो शान्ति की बातें सुनाता और भलाई का शुभ संदेश लाता और उद्धार का संदेश देता है और सिय्योन से कहता है, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है!”

8सुन! तेरे पहरेदार पुकार रहे हैं, वे एक साथ जय-जयकार कर रहे हैं, क्योंकि वे स्वयं अपनी आंखों से यहोवा को सिय्योन की पुनःस्थापना करते हुए देखेंगे।

9हे यरूशलेम के खंडहरो, एक साथ उमंग में आकर जय जयकार करो, क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है, उसने मूल्य चुकाकर यरूशलेम को छुड़ा लिया है।

10यहोवा ने सब जातियों के सामने अपनी पवित्र भुजा को प्रकट किया है, जिससे पृथ्वी के छोर-छोर के लोग हमारे परमेश्वर के उद्धार को देख सके।

पूरा अध्याय पढ़ें: यशायाह 52

संबंधित पद

  • रोमियों 10:12–15

    क्योंकि यहूदी और यूनानी में कोई अन्तर नहीं है, एक ही प्रभु सबका प्रभु है, और उन सब के प्रति जो उसको पुकारते हैं अत्यन्त उदार है।

  • नहूम 1:15

    देखो, जो शुभ समाचार सुनाता है, हां, शान्ति की घोषणा करता है उसके पैर पर्वतों पर है। हे यहूदा, अपने पर्व मना, अपनी मन्नतें पूरी कर, क्योंकि वह दुष्ट फिर कभी तेरे बीच में होकर नहीं चलेगा; उसका तो सर्वनाश कर दिया गया है।

  • यशायाह 61:1–3

    प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है, क्योंकि यहोवा ने कंगालों को सुसमाचार सुनाने के लिए मेरा अभिषेक किया है, और मुझे इसलिए भेजा है कि खेदित मन के लोगों को शान्ति दूं, कि बन्दियों के लिए स्वतन्त्रता का और कैदियों के लिए छुटकारे का प्रचार करूं;

  • मरकुस 16:15

    उसने उनसे कहा, “तुम सम्पूर्ण जगत में जाओ और सारी सृष्टि में सुसमाचार-प्रचार करो।

  • इफिसियों 6:15

    तथा पैरों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहिन कर स्थिर रहो।

  • यशायाह 40:9

    हे शुभ समाचार सुनानेवाली सिय्योन, ऊंचे पर्वत पर चढ़ जा! हे शुभ समाचार सुनानेवाली यरूशलेम, अत्यन्त ऊंचे शब्द से सुना, ऊंचे शब्द से सुना, मत डर! यहूदा के नगरों से कहो, “तेरा परमेश्वर यहां है!”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).