यिर्मयाह 23:5
यहोवा की वाणी है, “देखो, वे दिन आने वाले हैं जब मैं दाऊद के कुल से एक धर्मी अंकुर उगाऊंगा। वह राजा बनकर राज्य करेगा, और बुद्धिमानी से कार्य करेगा। वह देश में न्याय और धार्मिकता से शासन करेगा।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यिर्मयाह 23
2इसलिए इस्राएल का परमेश्वर यहोवा उन चरवाहों के विषय में जो उसकी प्रजा की देखभाल करते हैं, यों कहता है, “तुमने भेंड़-बकरियों के झुंड को तितर-बितर किया और उन्हें खदेड़ डाला और उनकी देखभाल नहीं की। देखो, मैं तुम्हारे दुष्टापूर्ण कार्यों का दण्ड तुम्हें देने वाला हूं,” यहोवा की यही वाणी है।
3तब मैं स्वयं ही अपने उस बचे हुए झुंड को उन सब देशों से जहां मैंने उन्हें खदेड़ दिया था एकत्र करूंगा और उनके अपने चरागाह पर लौटा ले आऊंगा और वे फल-फूल कर फैल जाएंगे।
4तब मैं उन पर चरवाहों को भी नियुक्त करूंगा और वे उनकी रखवाली करेंगे। तब वे न कभी डरेंगे, न भयभीत होंगे और न उनमें से कोई खो जाएगा,” यहोवा कहता है।
5यहोवा की वाणी है, “देखो, वे दिन आने वाले हैं जब मैं दाऊद के कुल से एक धर्मी अंकुर उगाऊंगा। वह राजा बनकर राज्य करेगा, और बुद्धिमानी से कार्य करेगा। वह देश में न्याय और धार्मिकता से शासन करेगा।
6उसके दिनों में यहूदा निर्भय रहेगा और इस्राएल सुरक्षित बसा रहेगा। उसका नाम जिससे वह जाना जाएगा यह है, ‘यहोवा हमारी धार्मिकता।’
7इस कारण यहोवा कहता है, “देखो वे दिन आते हैं, जब वे फिर कभी नहीं कहेंगे, ‘यहोवा जो इस्राएलियों को मिस्र देश से छुड़ाकर लाया उसके जीवन की शपथ’
8परन्तु, ‘यहोवा के जीवन की शपथ, जो इस्राएल के घराने के वंशजों को उत्तर देश से और उन सब देशों से जहां उसने उन्हें खदेड़ दिया था लौटा ले आया है।’ तब वे अपनी ही भूमि में रहेंगे।”
संबंधित पद
- यशायाह 4:2
उस दिन यहोवा की डाली सुन्दर और भव्य होगी, तथा पृथ्वी का फल शेष बचे इस्राएलियों के लिए गर्व और आभूषण ठहरेगा।
- लूका 1:32–33
वह महान् होगा, और परमप्रधान का पुत्र कहलाएगा। प्रभु परमेश्वर उसके पिता दाऊद का सिंहासन उसे देगा,
- यशायाह 52:13
देखो, मेरा दास उन्नत होगा, वह ऊंचा होगा और महान् किया जाएगा, हां, वह अति महान् होगा।
- यशायाह 9:7
उसकी प्रभुता की बढ़ती का और उसकी शान्ति का अन्त न होगा। वह दाऊद की राजगद्दी और उसके राज्य को उस समय से लेकर सर्वदा के लिए न्याय और धार्मिकता के द्वारा स्थिर किए और सम्भाले रहेगा। सेनाओं के यहोवा की धुन इसे पूरा करेगी।
- जकर्याह 6:12–13
उसके बाद उससे कहः सेनाओं का यहोवा यों कहता हैः उस मनुष्य को देख जिसका नाम शाख है क्योंकि वह वहां से फूट निकलेगा जहां वह है, और वही यहोवा के मन्दिर को बनाएगा।
- जकर्याह 3:8
अब सुन, हे यहोशू महायाजक, तू और तेरे सामने बैठे तेरे ये मित्रगण-जो वास्तव में प्रतीक हैं; देखो, मैं अपने दास अर्थात् शाख को लाने वाला हूं,
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).