यूहन्ना 10:30
मैं और पिता एक है।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 10
27मेरी भेड़ें मेरी आवाज़ सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती है।
28मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नष्ट न होंगी; और कोई भी उन्हें मेरे हाथों से छीन नहीं सकता।
29मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझे दिया है, सबसे महान् है, और कोई भी उन्हें पिता के हाथों से नहीं छीन सकता।
30मैं और पिता एक है।”
31यहूदियों ने उसपर पथराव करने को फिर पत्थर उठाए।
32यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुम्हें पिता की ओर से बहुत-से अच्छे कार्य दिखाए; उनमें से किसके लिए तुम मेरा पथराव कर रहे हो?”
33यहूदियों ने उसे उत्तर दिया, “हम अच्छे कार्य के लिए तेरा पथराव नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा करने के कारण; और इसलिए भी कि तू मनुष्य होकर अपने आपको परमेश्वर बतलाता है।”
संबंधित पद
- यूहन्ना 1:1–2
आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।
- यूहन्ना 14:9
यीशु ने उससे कहा, “फिलिप्पुस, मैं इतने समय से तेरे साथ हूँ, फिर भी तू मुझे नहीं जानता? जिसने मुझे देखा है, उसने पिता को देखा है। तू कैसे कहता है, ‘हमको पिता दिखा दे?’
- यूहन्ना 17:21–23
कि वे सब एक हो। जैसे, हे पिता, तू मुझमें है और मैं तुझमें हूँ, वैसे ही वे भी हममें हों, जिससे कि संसार विश्वास करे कि तूने ही मुझे भेजा है।
- यूहन्ना 5:23
कि सब लोग पुत्र का वैसा ही आदर करें जैसा पिता का आदर करते है। जो पुत्र का आदर नहीं करता वह पिता का भी आदर नहीं करता जिसने उसे भेजा।
- यूहन्ना 8:58
यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ, इससे पहले कि इब्राहीम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”
- मत्ती 11:27
मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है। पिता के अतिरिक्त पुत्र को कोई नहीं जानता, न पुत्र के अतिरिक्त पिता को कोई जानता है, या वही जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).