यूहन्ना 14:1
“तुम्हारा हृदय व्याकुल न हो। तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो, मुझ पर भी विश्वास रखो।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: यूहन्ना 14
1“तुम्हारा हृदय व्याकुल न हो। तुम परमेश्वर पर विश्वास रखते हो, मुझ पर भी विश्वास रखो।
2मेरे पिता के घर में रहने के बहुत-से स्थान हैं; यदि न होते, तो मैं तुमसे कह देता; क्योंकि मैं तुम्हारे लिए जगह तैयार करने जाता हू।
3और यदि मैं जाकर तुम्हारे लिए जगह तैयार करूँ तो फिर आकर तुम्हें अपने यहां ले जाऊँगा कि जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम भी रहो,
4और जहाँ मैं जा रहा हूं तुम वहाँ का मार्ग जानते हो।”
संबंधित पद
- यशायाह 26:3
जिसका मन तुझमें लगा है, उसकी शान्ति तेरे द्वारा पूरी बनी रहेगी, क्योंकि उसका भरोसा तुझ पर है।
- यूहन्ना 16:22–23
इसलिए तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुमसे फिर मिलूंगा और तुम्हारे हृदय आनन्दित होंगे, और तुम्हारे आनन्द को कोई तुमसे छीन न लेगा।
- यशायाह 12:2–3
देखो, परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूंगा और भयभीत न होऊंगा; क्योंकि यहोवा परमेश्वर मेरा बल और मेरेे गीतों का विषय है, और वह मेरा उद्धार बन गया है।”
- 2 कुरिन्थियों 12:9–10
और उसने मुझ से कहा, “मेरा अनुग्रह तेरे लिए पर्याप्त है, क्योंकि मेरा सामर्थ्य निर्बलता में सिद्ध होता है।” अतः मैं सहर्ष अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा। जिससे कि मसीह का सामर्थ्य मुझमें निवास करे।
- यूहन्ना 14:27–28
मैं तुम्हें शान्ति दिए जाता हूँ; अपनी शान्ति तुम्हें देता हूँ; ऐसे नहीं देता जैसे संसार तुम्हें देता है। तुम्हारा मन व्याकुल न हो, और न भयभीत हो।
- यूहन्ना 6:40
क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि प्रत्येक जो पुत्र को देखता है, और उसपर विश्वास करता है, वह अनन्त जीवन पाए, और मैं स्वयं अन्तिम दिन उसे जिला उठाऊंगा।”
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).