लैव्यवस्था 17:11
क्योंकि शरीर का प्राण लहू मेें रहता है और मैंने उसे वेदी पर चढ़ाने के लिए तुमको दिया है कि अपने प्राणों के लिए प्रायश्चित्त करो, क्योंकि प्राण के कारण लहू से ही प्रायश्चित्त होता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लैव्यवस्था 17
8“तब तू उनसे यह कहनाः इस्राएल के घराने के लोगों के मध्य वास करने वाले परदेशियों में से जो व्यक्ति होमबलि या बलिदान चढ़ाए
9और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा के लिए चढ़ाने को न ले आए वह व्यक्ति भी अपने लोगों में नष्ट किया जाए।
10“और इस्राएल के घराने में से या उनके मध्य वास करने वाले परदेशियों में से यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार का लहू खाए तो मैं उस लहू खाने वाले व्यक्ति के विरफ़द्ध होऊगाँ और उसे उसके लोगों में से नष्ट कर डालूँगा।
11क्योंकि शरीर का प्राण लहू मेें रहता है और मैंने उसे वेदी पर चढ़ाने के लिए तुमको दिया है कि अपने प्राणों के लिए प्रायश्चित्त करो, क्योंकि प्राण के कारण लहू से ही प्रायश्चित्त होता है।
12इसलिए मैंने इस्राएलियों से कह दिया हैः तुममें से कोई भी व्यक्ति लहू न खाए, और न तुम्हारे मध्य वास करने वाला कोई परदेशी लहू खाए।
13अतः जब इस्राएलियों या उनके मध्य वास करने वाले परदेशियों में से कोई व्यक्ति अहेर के समय ऐसा पशु या पक्षी पकड़ेे जो खाने के योग्य हो तो वह उसके लहू को बहाकर मिट्टी से ढाँप दे।
14“क्योंकि शरीर का प्राण तो लहू में है। इसीलिए मैंने इस्राएलियो से कहा हैः तुम किसी प्रकार के प्राणी का लहू न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लहू ही है। जो कोई उसको खाए वह नष्ट किया जाए।
संबंधित पद
- इब्रानियों 9:22
व्यवस्था के अनुसार प्रायः सब वस्तुएं लहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं, और लहू बहाए बिना क्षमा है ही नही।
- 1 यूहन्ना 1:7
परन्तु यदि हम ज्योति में चलें जैसा वह स्वयं ज्योति में है, तो हमारी सहभागिता एक दूसरे से है, और उसके पुत्र यीशु का लहू हमें सब पाप से शुद्ध करता है।
- रोमियों 3:25
उसी को परमेश्वर ने उसके लहू में विश्वास के द्वारा प्रायशिचत ठहराकर खुल्लमखुल्ला प्रदर्शित किया। यह उसकी धार्मिकता को प्रदर्शित करने के लिए हुआ, क्योंकि परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता में, पहले किए गए पापों को भुला दिया;
- प्रकाशितवाक्य 1:5
और यीशु मसीह की ओर से जो विश्वासयोग्य साक्षी, मृतकों में से जी उठने वालों में पहिलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का शासक है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे। जो हम से प्रेम रखता है और जिसने अपने लहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया,
- मरकुस 14:24
तब उसने उनसे कहा, “यह वाचा का मेरा वह लहू है जो बहुतों के लिए बहाया जाता है।
- कुलुस्सियों 1:14
जिसमें हमें छुटकारा अर्थात् पापों की क्षमा प्राप्त होती है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).