लूका 6:38
दो तो तुम्हें भी दिया जाएगा; वे तुम्हारी गोद में पूरा-पूरा नाप, दबा-दबाकर, हिला-हिलाकर उभरता हुआ डालेंगे। क्योंकि जिस नाप से तुम दूसरों के लिए नापते हो, उसी नाप से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।”
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: लूका 6
35परन्तु अपने शत्रुओं से प्रेम रखो, और भलाई करो, और उधार देकर पाने की आशा मत रखो, और तुम्हारे लिए प्रतिफल बड़ा होगा और तुम परमप्रधान के सन्तान ठहरोगे, क्योंकि वह स्वयं अकृतज्ञों और दुश्टों पर कृपा करता है।
36जैसा तुम्हारा पिता दयालु है, वैसे ही तुम भी दयालु बनो।
37किसी पर दोष मत लगाओ कि तुमपर भी दोष न लगाया जाए; किसी को दोषी मत ठहराओ कि तुम भी दोषी न ठहराए जाओ; क्षमा करो तो तुम भी क्षमा किए जाओगे।
38दो तो तुम्हें भी दिया जाएगा; वे तुम्हारी गोद में पूरा-पूरा नाप, दबा-दबाकर, हिला-हिलाकर उभरता हुआ डालेंगे। क्योंकि जिस नाप से तुम दूसरों के लिए नापते हो, उसी नाप से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।”
39फिर उसने उनसे एक दृष्टान्त भी कहाः “क्या एक अन्धा दूसरे अन्धे को मार्ग दिखा सकता है? क्या वे दोनों ही गढ्डे में नहीं गिरेंगे?
40चेला, गुरु से बड़ा नहीं होता, परन्तु पूर्णतः प्रशिक्षित होने पर प्रत्येक चेला गुरु के समान बन जाता है।
41तू अपने भाई की आंख के तिनके को क्यों देखता है? क्या तूझे अपनी आंख का लट्ठा नहीं सूझता?
संबंधित पद
- 2 कुरिन्थियों 9:6–8
अब मैं यह कहता हूं कि जो थोड़ा बोएगा वह थोड़ा ही काटेगा, और जो अधिक बोएगा वह अधिक काटेगा।
- व्यवस्थाविवरण 15:10
तू उसे उदारतापूर्वक देना, और जब तू उसे दे तो तेरे मन में कुढ़न न हो क्योंकि इसी बात के कारण तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे सब कामों तथा उन सब बातों में जिसमें तू हाथ लगाएगा, तुझे आशीष देगा।
- मरकुस 4:24
फिर यीशु ने उनसे कहा, “चौकस रहो कि क्या सुनते हो। जिस माप से तुम मापते हो उसी माप से तुम्हारे लिए मापा जाएगा; और इससे भी अधिक तुमको दिया जाएगा।
- नीतिवचन 3:9–10
अपनी सारी उपज के प्रथम फल से तथा अपनी सम्पत्ति के द्वारा यहोवा का आदर करना।
- मत्ती 7:2
क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा। और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी नाप से तुम्हारे लिए भी नापा जाएगा।
- नीतिवचन 22:9
उदार हृदय वाला आशीषित होगा, क्योंकि वह कंगाल को अपने भोजन में से देता है।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).