मत्ती 11:29
मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: मत्ती 11
26हां, पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
27मेरे पिता के द्वारा मुझे सब कुछ सौंपा गया है। पिता के अतिरिक्त पुत्र को कोई नहीं जानता, न पुत्र के अतिरिक्त पिता को कोई जानता है, या वही जिस पर पुत्र उसे प्रकट करना चाहता है।
28हे सब थके और बोझ से दबे लोगो, मेरे पास आओः मैं तुम्हें विश्राम दूंगा।
29मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो और मुझसे सीखो, क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ, और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।
30क्योंकि मेरा जुआ सहज और मेरा बोझ हल्का है।”
संबंधित पद
- यिर्मयाह 6:16
यहोवा यों कहता है, “सड़कों पर खड़े होकर देखो, और पूछो कि प्राचीनकाल का मार्ग अर्थात् वह उत्तम मार्ग कहां है, और उस पर चलो; तब तुम अपने मन में चैन पाओगे, परन्तु उन्होंने कहा, ‘हम उस पर नहीं चलेंगे।’
- 1 यूहन्ना 2:6
जो कहता है कि मैं उस में बना रहता हूँ तो वह स्वयं भी वैसा ही चले जैसा कि वह चलता था।
- फिलिप्पियों 2:7–8
उसने अपने आप को ऐसा शून्य कर दिया कि दास का स्वरूप धारण कर मनुष्य की समानता में हो गया।
- यूहन्ना 13:15
क्योंकि मैंने तुम्हें नमूना दिया है कि तुम भी वैसा ही करो जैसा मैंने तुम्हारे साथ किया।
- लूका 6:46–48
“जो मैं कहता हूँ जब तुम उसे नहीं मानते तो मुझे ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ क्यों कहते हो?
- मत्ती 7:24
“इसलिए जो कोई मेरे इन वचनों को सुनकर उन पर चलता है, वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान है जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).