Loading account

गिनती 23:19

परमेश्वर मनुष्य नहीं कि वह झूठ बोले, न वह मानव-पुत्र है कि पछताए। क्या वह कुछ कहे, और उसे न करे? या क्या वह कुछ बोले, और उसे पूरा न करे?

पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)

संदर्भ: गिनती 23

16तब यहोवा बिलाम से मिला और उसने उसके मुंह में एक बात डाली और कहा, “बालाक के पास लौट जा और यह कहना।”

17और वह उसके पास आया और क्या देखा कि वह मोआब के अधिकारियों समेत अपने होमबलि के निकट खड़ा है। बालाक ने बिलाम से पूछा, “यहोवा ने क्या कहा है?”

18तब उसने अपनी गूढ़ बातों को आरम्भ किया और कहा, “हे बालाक, उठकर सुन; हे सिप्पोर के पुत्र, मेरी बात पर कान लगा।

19परमेश्वर मनुष्य नहीं कि वह झूठ बोले, न वह मानव-पुत्र है कि पछताए। क्या वह कुछ कहे, और उसे न करे? या क्या वह कुछ बोले, और उसे पूरा न करे?

20देख, मुझे तो आशीष देने की आज्ञा मिली है, जबकि वह आशीष दे चुका है, तो मैं उसे रद्द नहीं कर सकता।

21उसने याकूब में कोई बुराई नहीं पाई, न तो इस्राएल में उसने कोई गड़बड़ी देखी। यहोवा उसका परमेश्वर उसके संग है, और राजा की-सी गर्जन उनके मध्य है।

22परमेश्वर मिस्र से उनको निकाल कर लिए आ रहा है। वह तो उनके लिए जंगली सांड़ के सींगों के सदृश है।

पूरा अध्याय पढ़ें: गिनती 23

संबंधित पद

  • याकूब 1:17

    प्रत्येक अच्छी वस्तु और हर एक उत्तम दान तो ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जो कभी बदलता नहीं और न छाया के समान परिवर्तनशील है।

  • मलाकी 3:6

    “क्योंकि मैं यहोवा बदलता नहीं; इसीलिए हे याकूब की सन्तान तुम नष्ट नहीं हुए।”

  • इब्रानियों 6:18

    कि हमें दो अटल बातों के द्वारा, जिनमें परमेश्वर का झूठ बोलना असम्भव है, दृढ़ प्रोत्साहन मिले-अर्थात् हमें जो शरण पाने के लिए दौड़ पड़े हैं कि उस आशा को प्राप्त करें जो सामने रखी है।

  • तीतुस 1:2

    अनन्त जीवन की उस आशा में जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने, जो झूठ नहीं बोल सकता, अनादिकाल से की है,

  • लूका 21:33

    आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरा वचन कभी नहीं टलेगा।”

Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).