भजन संहिता 30:5
क्याेंकि उसका क्रोध तो क्षणभर का होता है, पर उसकी कृपा जीवन-भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु प्रातःकाल आनन्द से भरा होता है।
पवित्रशास्त्र का पाठ: Hindi Standard Version (HSV)
संदर्भ: भजन संहिता 30
2हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैंने सहायता के लिए तुझे पुकारा, और तूने मुझे चंगा किया।
3हे यहोवा, तू मेरे प्राण को अधोलोक में से निकाल लाया है; तूने मुझे जीवित रखा है कि मैं कब्र में न जाऊँ।
4हे यहोवा के भक्तों, उसका भजन गाओ, और उसके पवित्र नाम का धन्यवाद करो।
5क्याेंकि उसका क्रोध तो क्षणभर का होता है, पर उसकी कृपा जीवन-भर की होती है। कदाचित् रात को रोना पड़े, परन्तु प्रातःकाल आनन्द से भरा होता है।
6मैंने तो अपनी सुख-समृद्धि में कहा था, “मैं कभी नहीं डगमगाऊँगा।”
7हे यहोवा, अपनी कृपा से तूने मेरे पर्वत को दृढ़ किया। जब तूने अपना मुंह छिपा लिया तब मैं घबरा गया।
8हे यहोवा, मैंने तुझी को पुकारा, और प्रभु, तुझसे ही मैंने याचना कीः
संबंधित पद
- यशायाह 54:7–8
“क्षणभर के लिए मैंने तुझे त्याग दिया था, परन्तु अब बड़ी दया करके फिर तुझे रख लूंगा।
- 2 कुरिन्थियों 4:17
क्योंकि हमारा पल भर का यह हल्का-सा क्लेश एक ऐसी चिरस्थायी महिमा उत्पन्न कर रहा है जो अतुल्य है।
- मत्ती 5:4
धन्य हैं वे जो शोक करते हैं, क्योंकि वे सांत्वना पाएंगे।
- यूहन्ना 16:20–22
मैं तुमसे सच-सच कहता हूँ कि तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्तु संसार आनन्द करेगा। तुम शोकित होगे, परन्तु तुम्हारा शोक आनन्द में बदल जाएगा।
- यशायाह 26:20
आओ मेरे लोगो, अपने-अपने कमरों में प्रवेश करके किवाड़ों को बन्द कर लो। जब तक कोप शान्त न हो जाए थोड़ी देर अपने को छिपा रखो।
Cross-references ranked with OpenBible.info data (CC BY).